---Advertisement---

Cannes Film Festival 2024: क्यों चर्चा में है पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’, जानिए पूरा माजरा

Cannes Film Festival 2024: पायल कपाड़िया की फिल्म एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाने के लिए है तैयार, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई यह फिल्म, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2024 10:52 पूर्वाह्न

Cannes Film Festival 2024
Follow Us
---Advertisement---

Cannes Film Festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 14 मई से 25 मई तक हो रहा है। वहीं एक बार फिर भारतीय फिल्म कंपटीशन में शामिल है। ऐसे में निर्माता पायल कपाड़िया कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा दिखाने वाली है और उनकी एक फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्या एक बार फिर भारतीय निर्माता धमाका करने वाली है। यह देखना दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इससे पहले भी इनकी डॉक्यूमेंट्री का जादू इस स्टेज पर देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और क्यों पायल कपाड़िया की फिल्म है चर्चा में।

कंपटीशन में शामिल है ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’

पायल कपाड़िया की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ जो पाम डिओर पुरस्कार (गोल्डन पाम अवॉर्ड) की लिस्ट में नॉमिनेटेड है।अब ऐसे में क्या यह फिल्म जादू दिखा पाती है और कंपटीशन में अपनी जीत दर्ज कर पाती है। इस बात पर फिल्हाल भारतीय फैंस की निगाहें टिकी हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और पायल कपाड़िया के लिए किसी माइलस्टोन से कम साबित नहीं होगी।

क्या है ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की कहानी

रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म एक नर्स की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां नर्स अपने पति से लंबे समय से अलग रह रही होती है और अपने प्रोफेशन पर ध्यान देती है। लेकिन कैसे प्रोफेशन के बीच में उनकी पर्सनल लाइफ आ जाती है यही है इस फिल्म की कहानी। दरअसल लंबे समय बाद उसे अपने पति का एक तोहफा मिलता है। अब क्या नर्स की जिंदगी बदल जाएगी आखिर तोहफा मिलने के बाद क्या होगा उसकी जिंदगी में बदलाव इसे देखने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

पहले भी पायल चला चुकी है जादू

पायल कपाड़िया की बात करें तो वह इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। बता दें कि साल 2021 में पायल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को गोल्डन आई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं इससे पहले 2017 में भी उनकी फिल्म आफ्टरनून क्लाउड्स को कान्स फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली थी। उस समय भारतीय फिल्म की लिस्ट में पायल ने रिकॉर्ड बनाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026