---Advertisement---

Cannes Film Festival में दुनिया के सामने ऊप्स मोमेंट्स का शिकार हुईं ये हसीनाएं, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तो फट गई थी ड्रेस

Cannes Film Festival: मनोरंजन की दुनिया में फिलहाल कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी चर्चा में है। इस फिल्म फेस्टिवल के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस तक काफी एक्साइटेड रहते हैं। यहां तक पहुंचना और रेट कारपेट पर वॉक करना हर एक्ट्रेस का सपना होता है। हर बार की तरह इस बार भी कान्स के रेड ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 26, 2023 10:14 पूर्वाह्न

Cannes Film Festival
Follow Us
---Advertisement---

Cannes Film Festival: मनोरंजन की दुनिया में फिलहाल कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी चर्चा में है। इस फिल्म फेस्टिवल के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस तक काफी एक्साइटेड रहते हैं। यहां तक पहुंचना और रेट कारपेट पर वॉक करना हर एक्ट्रेस का सपना होता है। हर बार की तरह इस बार भी कान्स के रेड कारपेट पर कई हसियाएं चलती हुई नजर आई। हर दिन एक्ट्रेस के नए लुक सामने आते रहते हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि इतने बड़े रेड कारपेट पर पूरी दुनिया के सामने कई बार एक्ट्रेस को फजीहत का भी सामना करना पड़ा है। एक्ट्रेसेस के साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती है। जी हां कान्स के रेड कारपेट पर कई बार हसीनाएं ऊप्स मोमेंट्स का भी शिकार हो चुकी हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तक शुमार है।

उर्वशी रौतेला की भी होने वाली थी बेइज्जती

अपने फैशन से हमेशा चौंकाने वाली उर्वशी रौतेला इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से कहर ढाती हुई नजर आई। रेड कारपेट से उनका कई लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस कान्स के दौरान उप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बची थी। दरअसल उर्वशी ऑरेंज ट्यूब गाउन पहन कर पोज दे रही थी उसी समय उनकी ड्रेस खिसक गई। हालांकि एक्ट्रेस ने उसे संभाल लिया लेकिन वह कैमरे में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ तो हुआ था हंगामा

हॉलीवुड एक्ट्रेस अमेरिका फेरेरा के साथ तो कान्स फेस्टिवल के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा। दरअसल रेड कारपेट पर फेरेरा की ड्रेस के अंदर एक फैन घुस गया था जिसके बाद सिक्योरिटी ने उसे बाहर निकाला था। एक्ट्रेस के लिए यह काफी अनकंफरटेबल मोमेंट था।

स्कारलेट येंग नहीं चढ़ सकी सीढ़ी

यह साल 2018 की बात है जब कान्स फेस्टिवल के दौरान स्कारलेट येंग हाई हील्स की वजह से सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही थी। इतना ही नहीं हाई हील्स में वह दो बार चढ़ने की कोशिश की तो धड़ाम से गिर गई थी। उसके बाद एक शख्स की मदद से उन्हें सीढ़ी चढ़ाया गया था। इस तरह भरी महफिल में येंग को फजीहत का सामना करना पड़ा था।

मल्लिका शेरावत को कटआउट ड्रेस पहनना पड़ा भारी

अपने अलग अंदाज के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत का नाम टॉप पर है लेकिन एक बार उनकी फैशन में ही उन्हें धोखा दे दिया था। कान्स के रेड कारपेट पर व्हाइट कटआउट ड्रेस में मल्लिका अपना जादू दिखाने गई थी लेकिन उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनकी ड्रेस पीछे से काफी फटी हुई नजर आई। इस तरह का स्टाइल उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार बना दिया।

पेट्रीसिया भी हुई ऊप्स मोमेंट्स का शिकार

पेट्रीसिया स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती है लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्हें भी ऊप्स मोमेंट का सामना करना पड़ा था। दरअसल ऑफ शोल्डर ड्रेस में पेट्रीसिया अपने जलवे बिखेर रही थी लेकिन उनकी ड्रेस आगे से फिसल गई और वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह काफी खूबसूरत लग रही थी लेकिन उनके स्टाइल में उन्हें ले डूबा।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026