---Advertisement---

Celebs Debut On OTT: शाहिद ही नहीं इन सितारों ने भी ओटीटी पर किया धमाकेदार डेब्यू, एक की सीरीज ने तो बना दिए रिकॉर्ड

Celebs Debut On OTT: जहां पहले बॉलीवुड सितारे बिग बजट फिल्मों में काम करने को लेकर एक्साइटेड होते थे। वहीं अब दौर बदल गया है स्टार्स ओटीटी की तरफ रुख कर रहे हैं और वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अगर ओटीटी की बात करें तो आजकल लोगों की डिमांड लगातार बढ़ रही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Celebs Debut On OTT
Follow Us
---Advertisement---

Celebs Debut On OTT: जहां पहले बॉलीवुड सितारे बिग बजट फिल्मों में काम करने को लेकर एक्साइटेड होते थे। वहीं अब दौर बदल गया है स्टार्स ओटीटी की तरफ रुख कर रहे हैं और वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। अगर ओटीटी की बात करें तो आजकल लोगों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का बुरा हाल होने पर मेकर्स फिल्मों और वेब सीरीज को ओटीटी पर रिलीज करना चाहते हैं। ऐसे में इस साल बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स ने वेब सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू किया। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी वेब सीरीज फैंस को काफी पसंद आई है और वह छा गए हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर से लेकर बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल है।

‘फर्जी’ वेब सीरीज से शाहिद ने बनाई अलग पहचान

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘फर्जी’ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे। इस सीरीज में शाहिद कपूर ने तहलका मचा दिया और वह अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाते हुए नजर आए। कहने में दो राय नहीं है कि ओटीटी पर शाहिद का डेब्यू वाकई काफी जबरदस्त रहा है। इस वेब सीरीज ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं।

‘दहाड़’ से शानदार कमबैक करती दिखी सोनाक्षी सिन्हा

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ज़ोया अख्तर और रीमा कागती की वेब सीरीज के जरिए सोनाक्षी सिन्हा लोगों के बीच छा गई। कहने में दो राय नहीं है कि जहां बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी कमाल नहीं दिखा पा रही थी वहीं इस सीरीज के जरिए वह लोगों के बीच चर्चा में आ गई। पुलिस अफसर के किरदार में सोनाक्षी को लोग काफी पसंद करने लगे।

‘ताजा खबर’ में भुवन बाम की एक्टिंग के कायल हो गए लोग

हॉटस्टार पर भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ रिलीज हुई थी। कहने में दो राय नहीं है कि इस सीरीज के जरिए भुवन ने ओटीटी पर डेब्यू तो किया ही लेकिन एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाते हुए नजर आए। यह वेब सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

‘द नाइट मैनेजर’ से आदित्य रॉय कपूर की धमाकेदार एंट्री

जहां पिछले लंबे समय से आदित्य रॉय कपूर बड़े पर्दे से गायब नजर आ रहे थे वहीं उन्होंने हाल ही में हॉटस्टार पर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आए थे। आदित्य के काम को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसके दूसरे सीजन की भी लोग मांग करने लगे और अब तक दोनों सीजन को काफी प्यार मिल रहा है।

अनिल कपूर भी ओटीटी डेब्यू को लेकर आए चर्चा में

‘द नाइट मैनेजर’ से अनिल कपूर ने भी ओटीटी पर डेब्यू किया और कहने दो राय नहीं है कि विलेन के किरदार ने उन्हें देखकर लोग सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए। यही वजह है कि अनिल कपूर का ओटीटी डेब्यू शानदार रहा है। तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में कमाल दिखाने वाले यह एक्टर ओटीटी स्टार बनकर छा गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

जून 22, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection

जून 22, 2026

Anshula Kapoor

जून 22, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3

जून 22, 2026

Ranveer Singh

जून 22, 2026

Vijay Thalapathy

जून 22, 2026