---Advertisement---

Celina Jaitly: UAE की जेल मंजूर लेकिन एक्ट्रेस बहन की मदद से तौबा, सेलिना जेटली के भाई ने बुरे वक़्त में हेल्प लेने से क्यों किया मना?

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली यूएई के जेल में बंद हैं। उनकी बहन लंबे समय से उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन अब उनके भाई ने ये मदद लेने से साफ मना कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2026 11:18 पूर्वाह्न

Celina Jaitly
Follow Us
---Advertisement---

Celina Jaitly:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली लंबे समय से अपने भाई विक्रांत जेटली को संयुक्त अरब अमीरात से छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। विक्रांत जेटली 3 पैरा स्पेशल फोर्सेस से रिटायर्ड मेजर हैं। फिलहाल वो यूएई के जेल में बंद हैं। यूएई के अधिकारियों ने विक्रांत को राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों के तहत गिरफ्तार किया हुआ है।  एक्ट्रेस बहन अपने भाई को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन अब भाई ने अपनी ही बहन की मदद को नकार दिया है। वो चाहते हैं कि, उनके केस को लेकर जो भी कदम उठाएं वो उनकी बीवी ही करें।  ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि,  आखिर कोई भी अपनी बहन की मदद क्यों नहीं चाहता है?

Celina Jaitly  के भाई ने मदद करने से किया इंकार 

विक्रांत जेटली को लेकर खबर आयी है कि, वो अपनी बहन सेलिना जेटली से ना तो मिलना चाहते हैं और ना ही वो किसी तरह की मदद चाहते हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि, कानूनी मामलों से जुड़े सभी फैसले उनकी पत्नी, चारुल जेटली ही लेंगी। सेलिना ने जो भाई को बचाने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दी है अब उसे रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि, वो विक्रांत जेटली से संपर्क करें और उन्हें मदद मुहैया कराएं।

विक्रांत जेटली अपनी बहन की क्यों नहीं चाहते मदद?

ऐसे में लोगों को मन में सवाल उठ रहा है कि, दूसरे देश की जेल में गंभीर आरोपों में बंद आखिर कोई भाई अपनी बहन की मदद क्यों नहीं लेना चाहेगा? इसका कोई कारण खुलकर तो सामने नहीं आ सका है। लेकिन कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस और उनके भाई के बीच पारिवारिक मतभेद चल रहे हैं। जिसके कारण वो नहीं चाहते है उनकी सेलिना जेटली करें।

 भारतीय सेना के पूर्व मैजर विक्रांत जेटली को यूएई  पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

पूर्व भारतीय सेना के मेजर रहे विक्रांत जेटली को यूएई पुलिस ने दुबई के ‘मॉल ऑफ द एमिरेट्स से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थी। गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने बताया था की नेशनल सिक्योरिटी के कारण उन्हें उठाया जा रहा है। भाई की गिरफ्तारी को एक्ट्रेस ने अपहरण बताया था।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026