---Advertisement---

Chand Mera Dil Teaser देख लोग बोले ‘सैयारा की सस्ती कॉपी’, अनन्या पांडे संग लक्ष्य की एक्टिंग पर आया शॉकिंग रिएक्शन

Chand Mera Dil Teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की फिल्म का टीजर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे ट्रोल करने लगे। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं लोग जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Chand Mera Dil Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल‘ क्या लोगों का दिल जीत पाने में कामयाब रहेगी। 22 मई को एक बार फिर सिनेमाघर में लव स्टोरी दस्तक देने के लिए तैयार है लेकिन इसे देखने के बाद क्यों लोगों ने सैयारा की सस्ती कॉपी बता दिया है। आइए जानते हैं चांद मेरा दिल टीजर देखने के बाद लोगों की किस तरह से प्रतिक्रियाएं आ रही है। अनन्या पांडे की फिल्म क्या फैंस के दिल को जीत पाने में कामयाब हुई है। जबरदस्त लव स्टोरी जिसके टीजर में रोमांस से लेकर ट्रेजिक एंडिंग तक की झलक दिखाई गई है लेकिन क्या यह फैंस के दिल पर कमाल दिखा पाई है।

Chand Mera Dil Teaser में रोमांस के साथ दिखा दिल टूटने का गम

चांद मेरा दिल टीज़र की शुरुआत में आवाज आती है कि प्यार में थोड़ा पागल होना तो जरूरी होता है। वहीं अनन्या पांडे की आवाज आती है कि हमारी लव स्टोरी तो लीजेंडरी बन गई है। वहीं लक्ष्य कहते हैं कि लीजेंडरी लव स्टोरी की है एंडिंग ट्रेजिक होती है। वहीं टीजर ने जहां शुरुआत में लक्ष्य और अनन्या पांडे के बीच रोमांस को दिखाया गया है और वे दोनों प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। वहीं अंत में एक दूसरे की चीख और रोने की वजह बनते है जो यह दिखाता है कि प्यार के साथ-साथ इसमें ट्रेजिक कहानी भी होने वाली है।

अनन्या पांडे और लक्ष्य की चांद मेरा दिल देख क्या कह रहे लोग


ये जवानी है दीवानी, टू स्टेटस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के मेकर्स द्वारा बनाई गई चांद मेरा दिल टीजर को देखकर यूजर्स इसे सैयारा की सस्ती कॉपी बताने लगे हैं। एक यूजर ने कहा सैयारा की सस्ती कॉपी क्यों लग रही है। लक्ष्य अहान पांडे को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है। एक यूजर ने कहा सभी कहानी एक जैसी क्यों लगती है डायलॉग से शुरुआत फिर रोमांस और फिर ट्रेजेडी। लोगों के रिएक्शन देखकर यह आने वाले समय में पता चलेगा कि 22 मई को सिनेमाघरों में किस कदर पसंद की जाती है। विवेक सोनी के निर्देशन में यह बनने वाली है जो करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Matka King Trailer

अप्रैल 7, 2026

Salman Khan

अप्रैल 7, 2026

Viral Video

अप्रैल 7, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 7, 2026

Aman Gupta

अप्रैल 7, 2026

Elvish Yadav

अप्रैल 7, 2026