---Advertisement---

‘वड़ा पाव और बिरयानी एक नहीं होते…’ Chandrika Dixit के रोजा रखने के बाद सैफी ने किया चैत्र नवरात्रि का व्रत, लेटेस्ट वीडियो पर मचा बवाल

Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल ने पहले सैफी के लिए रोजा का व्रत रखा तो वहीं अब उनके कथित बॉयफ्रेंड में नवरात्रि का व्रत किया। सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। वीडियो में ऐसा क्या बोल गई चंद्रिका दीक्षित जिसे लेकर लोग फटकार लगा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2026 4:15 अपराह्न

Chandrika Dixit
Follow Us
---Advertisement---

Chandrika Dixit: बीते कुछ समय से वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लगातार विवादों में है। बीते दिन उन्होंने एक वीडियो को जारी कर लोगों को यह बताया था कि उन्होंने अपने सैफी के लिए रोजा रखा था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे थे। इस सबके बीच अब पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए एक बार फिर यूजर्स उन्हें फटकार लगा रहे हैं। नए वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने कहा है कि सैफी ने उनके लिए नवरात्रि का व्रत रखा है। वीडियो को देखकर लोग एक बार फिर भड़क उठे है।

Chandrika Dixit ने सैफी के साथ लेटेस्ट वीडियो से मचाई खलबली

लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित के साथ सैफी कहते हैं कि इसने कल मेरे लिए रोजा रखा था आज मैंने चंद्रिका के लिए व्रत रखा है जिस पर चंद्रिका कहती है कि मैंने कहा था ना तुझे कि रोज और व्रत एक ही होता है जिसमें ईश्वर को याद किया जाता है। वैसे आज क्या-क्या कर रहा है। ऐसे में सैफी हैं तू है ना पूरे दिन मैं तेरे साथ रहूंगा मुझे बताते जाना मैं फॉलो करते रहूंगा। एक चीज बताओ नवरात्रि में लड़कियों को पूजा जाता है। जिस पर वड़ा पाव गर्ल जवाब देती है कि कन्याओं का को पूजा जाता है क्योंकि जो कन्याएं होती हैं उनमें मां का स्वरूप होता है।

लोगों ने चंद्रिका दीक्षित की लगा दी वाट

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए वड़ा पाव गर्ल कहती है, “इसने व्रत रखा है।” वहीं इस वीडियो को देखकर लोग केरल फाइल्स 3 जैसे कमेंट्स करने लगे। एक ने कहा फिर चालू कर दी नौटंकी। एक नहीं होती। एक यूजर ने कहा अब इससे शादी कर ली क्या तो एक ने कहा ओवर एक्टिंग तो देखो बॉडीगार्ड की। एक ने लिखा इन्हें कोई तो बैन करो। एक यूजर ने कहा रोजे में नॉनवेज होता है और नवरात्रि में शुद्ध भोजन वड़ा पाव और बिरयानी एक नहीं होते।

चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव गर्ल का पति के साथ विवाद काफी वायरल हुआ था। जहां दोनों ने एक दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। युगम गेरा विवाद के बीच अब सैफी के साथ उनके रील्स अक्सर वायरल होते रहते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026