---Advertisement---

Chetan Kumar Arrested: हिंदुत्व पर विवादित Tweet कर फंसे कन्नड़ एक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

साउथ एक्टर चेतन कुमार ने ट्विटर पर विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है कि हिंदुत्व झूठ पर टिका हुआ है जिसके कारण बजरंग दल के नेता ने उन पर FIR दर्ज कराई और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 21, 2023 6:02 अपराह्न | Updated: मार्च 21, 2023 11:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chetan Kumar Arrested: साउथ एक्टर चेतन कुमार अकसर विवादों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया जिसके कारण वो चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल चेतन कुमार ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि “हिंदुत्व झूठ पर टिका हुआ है।” इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बजरंग दल के नेता ने उन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब बेंगलुरु में शेषाद्रिपुरम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

चेतन कुमार ने किया विवादित ट्वीट

दरअसल साउथ एक्टर चेतन कुमार ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि हिंदुत्व झूठ पर टिका हुआ है। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि सावरकर: भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को मारा, यह भी एक झूठ है। इसके आगे उन्होंने लिखा 1992: बाबरी मस्जिद ” राम की जन्भूमि है” यह भी एक झूठ है। 2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं, यह भी एख झूठ है। इसके अलावा उन्होंने यह भी लिखा कि हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है-सत्य समानता है।

हिंदू संगठनों ने किया विरोध

चेतन कुमार का ट्वीट सामने आते ही हिंदू संगठनों ने इस बात का विरोध किया। बजरंग दल ने इसका विरोध जताया और इस विवादित बयान को हिंदू धर्म का अपमान बताया जिसके बाद बजरंग दल के नेता शिव कुमार ने साउथ एक्टर चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अब पुलिस ने चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

कांतारा पर भी टिप्पणी कर चुके हैं चेतन कुमार

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि एक्टर चेतन कुमार ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी चेतन कुमार कांतारा फिल्म को लेकर विवादित बयान देकर फंस चुके हैं और तब भी उन पर केस दर्ज कराया गया था। उन्होंने कांतारा की भूत कोला धार्मिक प्रथा पर टिप्पणी की थी जिसके कारण उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगा था।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026

Badshah

मार्च 10, 2026