---Advertisement---

Chhaava: ‘आप कमाल हो…’ दिल्ली की दिलदारी के कायल हुए Rashmika Mandanna संग Vicky Kaushal, टिकट बिक्री को लेकर दिखा जुनून

Chhaava: दिल्ली पहुंचे विक्की कौशल रश्मिका मंदाना संग करते दिखे एंजॉय, फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया। सोशल मीडिया पर तमाम झलक शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी दिल की बात की है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2025 2:09 अपराह्न

Chhaava
Follow Us
---Advertisement---

Chhaava: विक्की कौशल फिलहाल Rashmika Mandanna के साथ फिल्म ‘छावा’ को लेकर प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्से में जाकर वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को रिलीज होने वाली Chhaava को प्रमोट किया जा रहा है। इस सब के बीच राष्ट्रीय राजधानी Vicky Kaushal रश्मिका मंदाना और टीम के साथ पहुंचे और इस दौरान सोशल मीडिया पर दिल्ली को लेकर वह अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने दिल्ली का शुक्रिया अदा किया है। आइए जानते हैं क्या है विक्की कौशल के इस पोस्ट में खास।

Rashmika Mandanna संग Chhaava एक्टर Vicky Kaushal ने दिखाई फैंस को दीवानगी

छावा एक्टर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कल रात दिल्ली में क्या रात थी। ढोल, ऊर्जा, प्यार और बस आप लोग। अद्भुत, दिल्ली वालों आप कमाल हो।” तस्वीरों की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि ब्लैक आउटफिट में विक्की हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना पर्पल ड्रेस में एथेनिक ब्यूटी से लोगों को दीवाना बना रही है। फोटोज में Chhaava एक्टर विक्की कौशल अपने फैन से हाथ जोड़कर मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं और फैंस का छावा को लेकर दीवानगी देखने लायक है।

Chhaava टिकट बिक्री देख फूले नहीं समा रहे एक्टर Vicky Kaushal Rashmika Mandanna

फोटोज में ढोल नगाड़ों के बीच रश्मिका मंदाना के साथ विक्की कौशल का अलग ही जोश देखने को मिला। वहीं एक फोटो में Vicky Kaushal टिकट बिक्री की तस्वीर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जहां यह लिखा गया है कि 3 लाख की टिकट की बिक्री हो चुकी है। वहीं फोटोज को देखने के बाद इतना तो तय है कि विक्की कौशल और Rashmika Mandanna की फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है।

14 फरवरी को रिलीज होने वाली Vicky Kaushal की फिल्म छावा की अब तक 6 करोड़ से ज्यादा कमाई हो चुकी है और लगातार क्रेज बरकरार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026