---Advertisement---

Citadel Honey Bunny Teaser: जबरदस्त एक्शन और फायरिंग के बीच धमाका करते दिखे वरुण- सामंथा, जानिए रिलीज डेट

Citadel Honey Bunny Teaser: 'सिटाडेल: हनी बनी' से धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं वरुण धवन, साथ देंगी सामंथा रुथ प्रभु, धमाकेदार टीजर देख फैंस हुए एक्साईटेड, कब हो रही है रिलीज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 3:37 अपराह्न

Citadel Honey Bunny Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Citadel Honey Bunny Teaser: वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का पिछले लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे हैं। फैंस इस वेब सीरीज को लेकर किस कदर एक्साइटेड हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में मेकर्स ने टीज़र के साथ रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। कहने में दो राय नहीं है कि वरुण और सामंथा इस सीरीज से लोगों के दिलों में कहर बरपाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। आखिर क्या है इस टीजर में खास जो है चर्चा में।

टीजर में दिखा बहुत कुछ

जहां तक इस टीजर की बात करें तो इसमें फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु। फायरिंग और इंटेंस सीन के बीच धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कभी खून से लतपथ नजर आए वरुण तो कभी सामंथा रुथ प्रभु का इंटेंस अंदाज देखने के बाद फैंस दीवाने हो रहे हैं। टीजर में सामंथा और वरुण क्लोज नजर आते हैं जिसे देख इतना तो तय है कि रोमांस का तड़का भी इस सीरीज में देखने को मिलेगा।

कब रिलीज हो रही है वेब सीरीज

जहां तक ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की बात करें तो यह प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म सिटाडेल का हिंदी वर्जन है। इस वेब सीरीज की रिलीज तारीख की बात करें तो यह 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

ये स्टार्स भी आएंगे सीरीज में नजर

जहां तक राज और डीके के निर्देशन में बनी इस सीरीज की बात करें तो इसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन के अलावा भी कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं। के. मेनन,सोहम मजूमदार, शिवांकित सिंह परिहार, सिमरन और काशवी मजूमदार इस सीरीज में दिखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026