---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 के घर में छिड़ी कंटेंट की जंग, एक दूसरे के खिलाफ हुए ये बड़े यूट्यूबर्स

Bigg Boss OTT 3 के घर में कंटेंट की जंग छिड़ गई और दो बड़े यूट्यूबर्स एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 1, 2024 5:12 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: ओटीटी पर आते ही धूम मचाने वाले मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो Bigg Boss OTT 3 से जुड़ी कई बड़ी अपडेट तेजी से सामने आ रही हैं। जैसे कि अभी कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि, शो के दूसरे एविक्शन के बाद बिग बॉस ने शो में तीसरा एलिमिनेशन टास्क भी करा दिया है। यहीं अब खबरे समाने आ रही हैं कि, घर के अंदर कंटेंट की जंग छिड़ गई है। यही नहीं दो बड़े यूट्यूबर्स तो एक दूसरे से ही भीड़ चुके हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में छिड़ी कंटेंट की जंग

हाल में शो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी पोस्ट की गई और जिसमें दो बड़े यूट्यूबर्स यानी अरमान मलिक और अपने कंटेंट के लिए मशहूर विशाल पांडे एक दूसरे से लड़ रहे हैं। तस्वीर के अनुसार दोनों काफी ज्यादा गुस्से में हैं और एक दूसरे से जमकर बहस कर रहे हैं। यहीं बता दें तस्वीर पर मेकर्स ने कैप्शन लिखा “यूट्यूबर्स के बीच हुआ कंटेंट वॉर।” इस कैप्शन से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दोनों के बीच कंटेंट को लेकर ही लड़ाई हुई है। हालांकि, अभी तक इससे जुड़ा कोई वीडियो समाने नहीं आया है। जिससे अभी दोनों के बीच हुई इस लड़ाई की वजह पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट

इसी के साथ आपको बता दें शो के दूसरे हफ्ते में भी नॉमिनेशन का टास्क करा दिया गया है और जिससे गांव की गोरी शिवानी कुमारी, पौलमी दास, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित, रैपर नैजी और मुनिषा नॉमिनेट हुई हैं। इसी के साथ बताते चलें इन सभी को किसी टास्क के द्वारा नहीं बल्कि घर वालों की आपसी सहमति द्वारा नॉमिनेट किया गया है। इन सभी नॉमिनेट हुए सदस्यों में से शिवानी, चंद्रिका और रैपर नैजी पहले भी नॉमिनेट किये जा चुके हैं हालांकि, यह कंटेस्टेंट सेव हो गए थे। अब देखना यह होगा कि इन सभी में से किसका पत्ता कट जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026