---Advertisement---

De De Pyar De 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन- रकुल प्रीत सिंह का प्यार क्या ऑडियंस को नहीं आया रास? कलेक्शन उम्मीद पर फेर सकता है पानी

De De Pyar De 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी रोमांटिक 'दे दे प्यार दे 2' के पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। अगर इस फिल्म को वीकेंड पर देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लीजिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2025 12:27 अपराह्न

De De Pyar De 2 Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

De De Pyar De 2 Box Office Collection Day 1: ‘दे दे प्यार दे’ की आपार सफलता के बाद एक बार फिर से अजय देवगन इसका पार्ट 2 लेकर हाजिर हो गए हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’ को 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस सेकंड पार्ट में 52 साल के आदमी का रोल कर रहे अजय 28 साल की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से शादी करने के लिए घरवालों को मनाते दिखेंगे। उम्र और मोहब्बत में उलझी ये कहानी पारिवारिक कॉमेडी को दिखाती है। लगभग 100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का ऑपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। वीकेंड पर अगर आप फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो टिकट खरीदने से पहले ये जरुर जान लीजिए ऑडियंस कितना प्यार लुटा रही है?

De De Pyar De 2 Box Office Collection Day 1 मेकर्स को कर सकता है निराश

‘दे दे प्यार दे 2’ का बजट लगभग 100 करोड़ के आस-पास है। इसका डायरेक्शन अकिव अली ने किया है। वहीं, इसे लव रंजन ने लिखा है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

इस रोमांटिक फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 8.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेरती दिख रही है। ‘दे दे प्यार दे’ का पहला पार्ट साल 2019 में आया था। इसने 10.41 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, फिल्म किस रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 143 करोड़ का कलेक्शन किया था। यही वजह है कि, ‘दे दे प्यार दे 2’ से ऑडियंस और मेकर्स को काफी सारी उम्मीदें हैं। फिलहाल पहले दिन फिल्म स्लो रफ्तार से आगे बढ़ी है। उम्मीद की जा रही है कि, वीकेंड पर ये अच्छी कमाई कर सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म की स्टोरी क्या है?

‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा एक्टर आर.माधवन , मिजान जाफरी जैसे बड़े कलाकार है। ये अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को पूरा हंसा रहे हैं। फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसमें अजय देवगन 24 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी करने के लिए परिवार को मनाते दिखेंगे। इसके पहले पार्ट में अजय देवन अपनी बीवी तब्बू को छोड़कर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते दिखे थे। इसके दूसरे हिस्से में उम्र के इस पड़ाव में शादी के लिए तिगड़मबाजी करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कॉमेडी, रोमांस के साथ इमोशन सबकुछ जनता को देखने को मिलेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026