---Advertisement---

Deepika Kakkar की हुई प्रीमैच्योर डिलीवरी, पति शोएब इब्राहिम को जन्मदिन पर मिला खास गिफ्ट

Deepika Kakkar: ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में नजर आ चुकी दीपिका कक्कड़ को असली पहचान बिग बॉस 12 विनर के तौर पर मिली थी। वहीं दीपिका अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बनी रहती है। अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां शोएब इब्राहिम ने इस बात ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 12:58 अपराह्न

dipika shoaib
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Kakkar: ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में नजर आ चुकी दीपिका कक्कड़ को असली पहचान बिग बॉस 12 विनर के तौर पर मिली थी। वहीं दीपिका अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बनी रहती है। अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां शोएब इब्राहिम ने इस बात की जानकारी दी है कि दीपिका कक्कड़ मां बन चुकी हैं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। बेबी बॉय के जन्म से दीपिका काफी और इब्राहिम काफी खुश हैं। ख़ास बात यह है कि 20 जून यानी कल ही शोएब का जन्मदिन था। इस बात की जानकारी देते हुए शोएब ने अपनी खुशी का इजहार भी किया। आइए जानते हैं आखिर कैसी है दीपिका की हालत।

शोएब ने फैंस को दी खुशखबरी

शोएब इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पत्नी और न्यूबॉर्न बेबी को लेकर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा , “अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर में बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी हैं लेकिन अब घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखिए।” ऐसे में फैंस ने राहत की सांस ली है और वे कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

चर्चा में रहे हैं दीपिका और शोएब

गौरतलब है कि 2018 में शोएब और दीपिका एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी को लेकर भी कई कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी क्योंकि दीपिका ने धर्म परिवर्तन कर निकाह कबूल किया था। वहीं शादी के बाद दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जहां तक प्रेगनेंसी की बात है दीपिका ने इसी साल शुरुआत में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल मिसकैरेज होने की वजह से वह काफी डरी हुई है और डॉक्टर ने उन्हें कई सावधानियां बरतने की सलाह दी है। अब इंतजार खत्म हुआ और दीपिका और शोएब के घर में मेहमान आ चुके हैं। यह कपल के लिए वाकई किसी जश्न से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026