---Advertisement---

Deepika Padukone और Ranveer Singh बने पेरेंट्स, कपल के घर खुशियों ने दी दस्तक

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने बच्चों का इस दुनिया में स्वागत कर चुके हैं और इस पल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।दीपिका रणबीर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2024 12:56 अपराह्न | Updated: सितम्बर 8, 2024 2:48 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: लो जी, जिसका इंतजार था वह घड़ी आ गई है और बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बन गए हैं पेरेंट्स। दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है और कपल के परिवार में खुशियों की लहर झूम उठी है। न सिर्फ परिवार बल्कि फैंस इंतजार कर रहे थे। बेबी के जन्म की खबर से सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। कपल के फैंस खुशी से झूम उठे हैं क्योंकि शुरुआत से ही एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही है। बीते दिन एच एन रिलांयस हॉस्पिटल में दीपिका पादुकोण एडमिट हुई थी तभी से लोग काफी एक्साइटेड थे।

Deepika Padukone Ranveer Singh लगातार रहे चर्चा में

कपल के तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। निश्चित तौर पर इस बार का गणेश उत्सव कपल के लिए काफी खास है। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर को पूरे परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था। जहां ग्रीन बनारसी सिल्क साड़ी में हैवी बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस नजर आई थी। इस दौरान रणवीर उन्हें संभालते नजर आए थे। वहीं उससे पहले एक्ट्रेस अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई।

जल्द Shah Rukh Khan के पड़ोसी बनेंगे Deepika Padukone Ranveer Singh

रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द शाहरुख खान के पड़ोसी बनने के लिए तैयार हैं। अब कुछ दिनों के बाद बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकते हैं क्योंकि यह किंग खान मन्नत के बेहद करीब है। कपल अपने इस सपनों के घर में बच्चे के साथ रहेंगे।

6 साल बाद पेरेंट्स बने Deepika Padukone Ranveer Singh

दीपिका और रणवीर की शादी को 6 साल हो गए और अब कपल पेरेंट्स बन चुके हैं। रणवीर और दीपिका ने फरवरी में अपनी प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था, “सितंबर 2024।” वहीं कहा जा रहा था कि कपल 28 सितंबर को अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के प्री प्लान कर चुके हैं लेकिन तय तारीख से पहले ही दीपिका इस दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत कर चुकी हैं। हमारी तरफ से दीपिका और रणवीर सिंह को ढेरों बधाइयां।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026