---Advertisement---

Deepika Padukone और Ranveer Singh एक साथ प्रोजेक्ट करने के लिए वसूलते हैं भारी फ़ीस, एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज़ 

Deepika Padukone और Ranveer Singh बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान पति रणवीर के साथ काम करने पर मोटी रक़म चार्ज करने का खुलासा किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 15, 2023 6:23 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जातीं दीपिका पादुकोण इन दिनों फ़िल्म ‘जवान’ में अपने कैमियो को लेकर काफ़ी चर्चा में हैं। शाहरुख़ खान स्टारर इस फ़िल्म में दीपिका का कैमियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है जिसके लिए अभिनेत्री की काफ़ी तारीफ़ भी हो रही है। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने और अपने पति रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

किसी भी प्रोजेक्ट में साथ आने के लिए इतने पैसे लेते हैं Deepika Padukone और Ranveer Singh 

हॉलीवुड के एक न्यूज़ पोर्टल ‘द वीक’ को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान Deepika Padukone ने अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh के साथ काम करने को लेकर एक खुलासा किया है। दरअसल इंटरव्यू के दौरान दीपिका से यह पूछा गया कि क्या वह और उनके पति रणवीर सिंह एक साथ काम करने पर अलग-अलग सैलरी लेते हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि “हां, जब हम एक साथ काम करते हैं तो हम प्रीमियम सैलरी चार्ज करते हैं। मुझे लगता है कि हम काफी अनोखी स्थिति में हैं। इसमें आमतौर पर पावर कपल में असंतुलन होता है, लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं है। साथ ही, हम दोनों ने ही शून्य से शुरुआत की है और यह ऐसी चीज़ है जिस पर हमें बहुत गर्व है। योग्यता और अपनी शर्तों पर सफलता हासिल करना हमें खास बनाता है।” 

आपको बता दें कि Deepika Padukone और Ranveer Singh बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लिस्ट में आते हैं और दोनों को ही फैंस बहुत पसंद भी करते हैं। वहीं इसी इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने अपने पति की 2 फ़िल्मों में कैमियो करने के लिए कोई पैसे नहीं लिए थे। इन फिल्मों में ‘83’ और ‘सर्कस’ शामिल हैं जिसमें अभिनेत्री केवल कुछ ही देर के लिये नज़र आईं थीं। 

Deepika Padukone के पास हैं ये प्रोजेक्ट्स 

इस Deepika Padukone अपनी फ़िल्म ‘Jawan’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। वहीं अभिनेत्री अब जल्द ही ऋतिक रौशन की फ़िल्म ‘फाइटर’ में नज़र आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा दीपिका के पास प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ भी है। यह फ़िल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026