---Advertisement---

शाहरुख खान संग ‘किंग’ बीटीएस में फैंस को दिखा Deepika Padukone का बेबी बंप, जानें भारत से दूर कहां हो रही शूटिंग

Deepika Padukone: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली किंग फिल्म की बीटीएस झलक सोशल मीडिया देखने के बाद फैंस का दिल बाग बाग हो गया है लेकिन इस सबके बीच शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस छा गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म की बात करें तो निश्चित तौर पर इसमें शाहरुख खान की किंग का नाम शुमार है। फिल्म इसलिए खास है क्योंकि लंबे समय के बाद एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी बनने वाली है। ऐसे में हर एक अपडेट को जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर इसकी बीटीएस झलकियां वायरल हो रही है जहां दीपिका पादुकोण को देखा गया। ऐसे में बेबी बंप पर लोगों की नजरें अटक गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।

Deepika Padukone का शाहरुख खान के साथ दिखी गजब केमेस्ट्री

Deepika Padukone and SRK from the sets of KING in Cape Town, South Africa
byu/GiveMeSomeSunshine3 inBollyBlindsNGossip

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की किंग से बीटीएस झलक को शेयर करते हुए एक्स चैनल से कहा गया एक्सक्लूसिव दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में किंग की शूटिंग करते हुए शाहरुख खान दीपिका की तस्वीर। इस दौरान देखा जा सकता है कि क्रू मेंबर्स की भीड़ के बीच दोनों एक दूसरे की हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं लूज गोल्डन ड्रेस में दीपिका की खूबसूरती देखने लायक है। उनके चेहरे पर स्माइल है और वह साथ में जिस तरह से सीन की शूटिंग कर रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फोटोज पर क्या कह रहे लोग

वहीं इस सबके बीच दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की इस बीटीएस किंग की झलक देखने के बाद लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस पर 42000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं तो वहीं फैंस का कहना है कि दीपिका की बेबी बंप झलक दिखाई दे रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि धुरंधर से बड़ा कोई भी फिल्म नहीं हो सकता है। एक यूजर ने कहा भाई साहब कुछ बवाल आने वाला है तो एक ने कहा दीपिका की ड्रेसिंग सेंस जबरदस्त है। एक यूजर ने गजब बताया तो दूसरे ने ब्लॉकबस्टर कहा है।

कब रिलीज हो सकती है किंग

रिपोर्ट की बात करें तो शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की किंग में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है जो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026