---Advertisement---

Deepika Padukone को मिस कर रहे हैं यह हॉलीवुड एक्टर, इस फिल्म के दौरान उड़ी थी डेटिंग की अफवाहें

Deepika Padukone: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ही नहीं दुनियाभर में अलग छाप छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस को लोग दीवानों की तरह चाहते हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फोलोविंग है। फैंस की इस लंबी लिस्ट में एक हॉलीवुड एक्टर का नाम भी शामिल है। इस हॉलीवुड एक्टर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2023 1:01 अपराह्न

Deepika Padukone vin diesel
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ही नहीं दुनियाभर में अलग छाप छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस को लोग दीवानों की तरह चाहते हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फोलोविंग है। फैंस की इस लंबी लिस्ट में एक हॉलीवुड एक्टर का नाम भी शामिल है। इस हॉलीवुड एक्टर ने प्यार का इजहार किया है और सोशल मीडिया पर दीपिका को मिस करते हुए नजर आए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिकी एक्टर विन डीजल की जो दीपिका पादुकोण को याद करते नजर आए हैं। यही नहीं एक्ट्रेस भी इस पर रिएक्ट करने में पीछे नहीं रही। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

फोटो शेयर कर विन ने कहीं ये बात

विन डीजल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “आत्मा मुझे ले जाती है … दीपिका पादुकोण मेरे साथ काम करने वाली पसंदीदा लोगों में से एक थीं। वह मुझे भारत ले आई और मुझे बहुत अच्छा लगा… मेरी वापसी का इंतजार है। ढेर सारा प्यार, हमेशा।” फोटो में जहां विन शर्टलेस नजर आ रहे हैं वहीं दीपिका ब्लैक ड्रेस में कातिलाना दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: Ira Khan: बिकिनी में दिशा पटानी को टक्कर देती हैं आमिर खान की लाडली, लोगों के उड़ा देती है होश

दीपिका ने दिया खास जवाब

विन ने जहां इस पोस्ट में दीपिका को टैग किया वहीं दीपिका ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की।

विन संग आई थी दीपिका की रिलेशनशिप की खबरें

बता दें कि साल 2017 में दीपिका ने विन डीजल संग हॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों एक्शन फिल्म ‘xXx द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था और दीपिका छा गई थी। इतना ही नहीं कहा जा रहा था कि विन और दीपिका एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहें काफी वायरल हुई थी। खैर 2018 में दीपिका रणवीर सिंह संग शादी के बंधन में बंधकर इस अफवाहें पर पूर्ण विराम लगा दिया।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Badshah

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026

Naga Chaitanya

मार्च 6, 2026

Farhana Bhatt

मार्च 6, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 6, 2026

Dhurandhar The Revenge Trailer

मार्च 6, 2026