---Advertisement---

जल्द मां बनने वाली Deepika Padukone फ्लॉन्ट करती दिखीं बेबी बंप! तीसरी तिमाही में किन बातों का रखना चाहिए ख्याल

Deepika Padukone: अपनी प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही है और ऐसे में वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखी। क्या आप जानते हैं कि तीसरी तिमाही के दौरान किन सावधानियां को बरतनी जरूरी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2024 11:01 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का स्वागत सितंबर में करने वाली है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वहीं वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुई जहां वह वोट देने के लिए पहुंची थी। लोकतंत्र के महापर्व में प्रेगनेंसी की हालत में दीपिका को स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर उनकी तमाम तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। वहीं एक्ट्रेस का क्यूट बेबी बंप देख फैंस एक्साइटेड हैं। बहुत जल्द वह तीसरी तिमाही में जाने वाली है और ऐसे में उन्हें खास सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ेगी।

Deepika Padukone बदली-बदली आई नजर

सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें चर्चा में है जिसमें प्रेगनेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण काफी बदली बदली नजर आई। स्टाइल से लेकर उनकी वाकिंग स्टाइल तक काफी अलग था और वह काफी संभल संभल कर चल रही थी। ऐसे में आइए जानते आखिर तीसरी तिमाही में किन सावधानियां को बरतने की होती है जरूरत ताकि मां और बच्चा दोनों रहे स्वस्थ। 28वें से 40वें हफ्ते को तीसरी तिमाही कहा जाता है।

तीसरी तिमाही में बरतें ये सावधानियां

  • तीसरे तिमाही में ज्यादा यात्रा करने से बचें जहां तक हो सके कम दूरी की यात्रा करें और ज्यादा दूर जाने से परहेज करें।
  • यह काफी नाजुक समय होता है ऐसे में आप कोई भी भारी भरकम काम करने से बचें और जहां तक हो सके आराम करें।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं तीसरी तिमाही में किसी भी भारी सामान को उठाने से परहेज करें क्योंकि यह आपके बच्चे के लिए खतरनाक है।
  • तीसरी तिमाही के दौरान जरूरी सभी टेस्ट डॉक्टर से करवाए ताकि समय रहते आप अपनी हेल्दी प्रेग्नेंसी के बारे में जान सके।
  • तीसरी तिमाही में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है लेकिन ऐसे एक्सरसाइज को ना करें जो आपके पेट में चोट का कारण बने।
  • किसी भी ऊंचे जगह और सीढ़ियों पर चढ़ने से बचें।
  • जहां तक हो सके तीसरी तिमाही में आगे की और झुकने से भी बचें क्योंकि यह आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक है।
  • प्रेगनेंसी में आगे की तरफ ज्यादा झुकाने की कोशिश ना करें और तीसरी तिमाही के दौरान इस पर खास ध्यान रखने की जरूरत है।
  • एक ही जगह पर ज्यादा देर बैठने से बचें और ज्यादा देर तक खड़े रहने से भी परहेज करें।
  • धूम्रपान और नशीली पदार्थ से जहां तक हो सके दूर रहने में ही भलाई है क्योंकि यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • खानपान में दूध और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें ताकि ये आपके और आपके बच्चे के लिए फायदेमंद हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026