---Advertisement---

Ranveer Singh से बिना पूछे फैसले लेती हैं Deepika Padukone, देखें अपने ही पति की कैसे मस्तानी ने ली चुटकी

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर सिंह की चुटकी लेती हुई दिखी। सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। आइए जानते हैं किस तरह से अपने ही पति को ट्रोल कर गई एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड के मस्तानी दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी मदरहूड को एंजॉय कर रही है। बेटी दुआ के साथ खुशनुमा जिंदगी बिता रही रणवीर सिंह की पत्नी Deepika Padukone काम से दूर अपनी फैमिली को टाइम दे रही है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है। अक्सर वह इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीम शेयर करती है जो लोगों का ध्यान खींचता है। एक बार फिर से Ranveer Singh की चुटकी लेती हुई उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने एक मीम को पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर फिलहाल आग की तरह वायरल हो रही है। यह पोस्ट वाकई मजेदार है और उन सब पत्नियों के लिए है जो अपने पति को ट्रोल करना चाहती हैं।

पति रणवीर सिंह की Deepika Padukone ने ली फिरकी

दीपिका पादुकोण के इस इंस्टाग्राम स्टोरी की बात करें तो इसमें एक बंदर मोबाइल लेकर किसी को कॉल लगा रहा है और रिंग की आवाज सुनाई दे रही है। इस क्लिप को शेयर करते हुए Deepika Padukone ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने पति को फोन करके किसी ऐसी बात पर उनके विचार जानना चाहती हूं जिसके बारे में मैंने पहले ही मन बना लिया है, लेकिन मैं चाहती हूं कि अगर कोई गलती हो जाए तो वे भी इस फ़ैसले में शामिल महसूस करें।”

दीपिका पादुकोण का Ranveer Singh के साथ रिश्ते की खूबसूरती

इंस्टाग्राम स्टोरी पर Deepika Padukone के इस पोस्ट में खास बात यह है कि उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। यह निश्चित तौर पर उनके बीच के रिश्ते की खूबसूरती दिखाने के लिए काफी है और उनके बीच की बॉन्डिंग को दिखाती है। अनबन की अफवाहें फैलाने वाले लोगों को कपल हमेशा अपने अंदाज में मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और Ranveer Singh की शादी 2018 में हुई थी।वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्दी धुरंधर दिखाई देने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ Deepika Padukone के प्रोजेक्ट का इंतजार लोग कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026