---Advertisement---

पासपोर्ट को लेकर ये क्या बोल गई ‘फाइटर’ एक्ट्रेस Deepika Padukone, देख लोगों ने कह दी ये बड़ी बात

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण नए साल के दूसरे दिन इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट करती हुई नजर आई जो अब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच फिलहाल मस्तानी गर्ल छा गई है और पोस्ट पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। फाइटर एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज से हर बार सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो जाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2024 12:38 अपराह्न

deepika padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और यह बात सच है कि फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में है जिसमें वह कुछ ऐसा कहती हुई नजर आई जिसके बाद फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। दरअसल दीपिका पासपोर्ट और विदेश यात्रा को लेकर पोस्ट करती हुई दिखी है। सोशल मीडिया पर मस्तानी गर्ल अक्सर लाइमलाइट में रहती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और क्यों है दीपिका पादुकोण चर्चा में।

दीपिका ने क्या कहा पोस्ट में

दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि “उम्मीद करती हूं कि आप सभी के पासपोर्ट पर आपके पसंदीदा देश का स्टांप जल्द से जल्द लग जाए।” इस पोस्ट को देखने के बाद लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि उन्हें इंडिया ज्यादा पसंद है तो कुछ लोग अलग-अलग बात करते हुए नजर आए। पोस्ट को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट्स का सिलसिला अभी भी जारी है।

इस देश की है दीपिका के पास नागरिकता

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दीपिका फिलहाल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नजर आ चुकी हैं। बहुत जल्द एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर‘ फिल्म में नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें पासपोर्ट और नागरिकता की तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। एक्ट्रेस का जन्म कोपेनहेगन में हुआ था और उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026