---Advertisement---

Dev Kohli Passes Away: इस दिग्गज गीतकार ने 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शाहरुख़ और सलमान को इन चार्टबस्टर गानों से बनाया हिट

Dev Kohli Passes Away: बॉलीवुड के जाने माने गीतकारों में शुमार देव कोहली का आज निधन हो गया है। देव बॉलीवुड की कई सुपरहिट फ़िल्मों के गाने लिख चुके हैं जिनमें शाहरुख़ ख़ान से लेकर हेमा मालिनी जैसे सितारों ने अभिनय किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 26, 2023 9:48 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Dev Kohli Passes Away: पिछले कुछ समय में बॉलीवुड ने अपने कई सितारे खोए हैं। इन्हीं में से एक सतीश कौशिक भी थे जिनका इसी साल निधन हुआ था। वही अब बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की घड़ी है क्योंकि हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार देव कोहली का आज मुंबई में निधन हो गया है। देव 81 साल के थे और बॉलीवुड के एक जाने माने संगीतकार थे जिन्होंने कई बड़ी फ़िल्मों के गाने लिखे थे। 

Dev Kohli ने मुंबई में लीं आख़िरी सांसें

रिपोर्ट्स की मानें तो Dev Kohli काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें एक दो महीने पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देव ने शनिवार सुबह 4 बजे मुंबई में अपने घर पर अपनी आख़िरी सांसे लीं। उनकी मौत कैसे हुई इस बात को लेकर कुछ भी साफ़ तौर पर पता नहीं चल पाया है। उनके निधन की ख़बर से उनके फ़ैन्स सदमे में हैं। वहीं पूरा बॉलीवुड भी शोक में डूबा हुआ है। 

मुंबई में हुआ दिग्गज गीतकार का अंतिम संस्कार 

आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार Dev Kohli का पार्थिव शरीर शनिवार को मुंबई में उनके घर पर लाया गया था, जहां से उनका अंतिम संस्कार करने के लिए उनके पार्थिव शरीर को ओशिवारा स्थित श्मशान घाट ले जाया गया था। ग़ौरतलब है कि Dev Kohli बॉलीवुड के मशहूर गीतकारों में से एक थे जिन्होंने 90 के दशक की कई हिट फ़िल्मों के गाने लिखे हैं। 

Dev Kohli ने लिखे इन फ़िल्मों के हिट गाने 

बॉलीवुड के टॉप गीतकारों में शुमार Dev Kohli ने सलमान ख़ान, हेमा मालिनी, शाहरुख़ खान और इरफान खान जैसे बॉलीवुड एक्टर्स की फ़िल्मों के गाने लिखे हैं। इनमें मैंने प्यार किया का ‘कबूतर जा जा जा’, बाज़ीगर का ‘ये काली काली आंखें’, हम आपके हैं कौन का ‘माई नी माई’ और लाल पत्थर का ‘गीत गाता हूं मैं’ जैसी गाने शामिल हैं जो आज भी सुपरहिट हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026