---Advertisement---

Dhadak 2 vs Son of Sardar 2 Box Office Collection Day 5: Saiyaara की आंधी में उड़ी Tripti Dimri की मोहब्बत और Ajay Devgn की कॉमेडी, बॉक्स ऑफिस पर बजी बैंड

Dhadak 2 vs Son of Sardar 2 Box Office Collection Day 5: Saiyaara के सामने Tripti Dimri की धड़क 2 और Ajay Devgn की सन ऑफ सरदार 2 फिल्म की बुरी हालत है। इनकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2025 12:00 अपराह्न

Dhadak 2 vs Son of Sardar 2 Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Dhadak 2 vs Son of Sardar 2 Box Office Collection Day 5: सैयारा को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। इस दौरान फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। Ahaan Panday और Aneet Padda की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस बीच जाति पर आधारित लव स्टोरी बेस्ड फिल्म Dhadak 2 और Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म Son of Sardar 2 की भी चर्चा खूब हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों ही फिल्में धाराशाही हो गई हैं। अभी इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 1 हफ्ता भी नहीं हुआ है और ये दर्शकों का भारी आकाल झेल रही हैं। हालत ये है कि, मेकर्स को बजट निकालने तक के लाले पड़ गए हैं।

Dhadak 2 Box Office Collection Day 5 का बुरा हाल

Dhadak 2 को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। ये जाति पर आधारित लव स्टोरी है। जिसमें Tripti Dimri के साथ Siddhant Chaturvedi हैं।

Picture Credit: Sacnilk

लगभग 60 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में अभी तक सिर्फ 14.55 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। 3.5 करोड़ से ऑपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पांचवें दिन 1.75 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। मूवी के गिरते कलेक्शन को देखकर तो यही लग रहा है, तृप्ती डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

Son of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी आयी गिरावट

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार2 ‘ की हालत भी कलेक्शन के मामले में पतली है।

Picture Credit: Sacnilk

लगभग 100 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी अभी तक सिर्फ 29.60 करोड़ रुपए की कमा चुकी है। ऑपनिंग डे पर ये कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपए था। चौथे दिन इस फिल्म ने 2.32 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, पांचवे दिन ये कमाई 2.50 करोड़ रही। फिल्म की धीमी कमाई मेकर्स के लिए टेंशन बनी हुई है।

Dhadak 2 ने बिगाड़ा Tripti Dimri और Ajay Devgn की फिल्म का कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा का भौकाल रिलीज के बाद से ही जारी है। लगभग 60 करोड़ के बजट से बनी ये फिल्म अभी तक सिर्फ भारत में ही 304.89 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है।

Picture Credit: Sacnilk

वहीं, Saiyaara Worldwide Collection की बात करें तो ये मूवी अभी तक पूरी दुनिया में 502.40 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। मोहित सूरी की फिल्म धड़क 2 ने Son of Sardaar 2 और Dhadak 2 की हालत Box Office Collection में बिगाड़ी हुई है। कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026