---Advertisement---

Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन बनने के लिए खूब पापड़ बेले थे लीजेंडरी हीरो, 2 दशक से शक्कर को किया तौबा, जानिए फिटनेस सीक्रेट

Dharmendra: 89 साल के धर्मेंद्र इस दुनिया से भले ही चले गए हो लेकिन उनकी फिटनेस हमेशा याद रखी जाएगी। आइए जानते हैं इस सब के बीच कैसे वह खुद को फिट रखते थे और अपनी स्वास्थ्य के साथ कभी भी खिलवाड़ नहीं करते थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 24, 2025 6:37 अपराह्न

Dharmendra
Follow Us
---Advertisement---

Dharmendra: बॉलीवुड की दुनिया का चमकता सितारा धर्मेंद्र जो हमेशा के लिए विलीन हो चुके हैं लेकिन ही-मैन के तौर पर उन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे। देश के सबसे हैंडसम शख्स के तौर पर पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र का इस तरह से जाना उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के ही-मैन बनने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे। ना सिर्फ उन्होंने अपनी एक्टिंग पर बल्कि फिटनेस को लेकर भी खूब काम किया था। 89 साल की उम्र में भी इस तरह से खुद को फिट रख धर्मेंद्र लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन चुके हैं।

साइकिलिंग करना Dharmendra की रूटीन में था शामिल

अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो जवानी के दिनों में लगभग 25 किलोमीटर साइकिल वह चलाते थे। इसके अलावा वह घर के कामों के जरिए भी खुद को फिट रखते थे। कबड्डी खेलने से लेकर बाल्टी में पानी भरना खेतों में काम करना उनका फिटनेस गोल रहा है।

धर्मेंद्र ने शक्कर से किया तौबा

आपको यह जानवर हैरानी होगी कि 89 साल के धर्मेंद्र को किसी समय में शक्कर से तौबा कर रहे थे। लगभग 2 दशक तक उन्होंने चीनी से लगभग पूरी तरह से दूरी बना ली थी। इसकी जगह पर वह नेचुरल स्वीटनेस का इस्तेमाल करते थे।यही वजह है कि धर्मेंद्र को कोई ऐसी बीमारी नहीं हुई जिसकी वजह से उन्हें कामयाब न भुगतना पड़ा हो।

डाइट को लेकर थे धर्मेंद्र काफी सजग

धर्मेंद्र अपनी डाइट को लेकर काफी सजग थे। वह उन्हीं चीजों का सेवन करते थे जो 100 फीसदी नेचुरल होता था। उन्हें पौधों की देखभाल करना और बागवानी में काफी दिलचस्पी थी। इसके साथ ही रिपोर्ट की माने तो उन्हें ऑर्गेनिक सब्जियों और फलों का सेवन करना पसंद था। कहीं ना कहीं यह उनकी फिटनेस का एक सीक्रेट है।

एक्सरसाइज को लेकर भी काफी सजग रहते थे धर्मेंद्र

89 वर्ष के धर्मेंद्र हमेशा के लिए भले ही इस दुनिया से चले गए हो लेकिन उनकी फिटनेस हमेशा लोगों के बीच याद रहेगी। 30 मिनट एक्सरसाइज करते थे। इस एक्सरसाइज में साइकलिंग से लेकर स्विमिंग तक होती थी जिसे वह करते थे।

यही वजह है कि धर्मेंद्र आज इस दुनिया से चले गए हैं लेकिन उनकी फिटनेस और लोगों के बीच उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026