---Advertisement---

Dhurandhar 2: भिखारी प्रो लेवल! खुद की बेइज्जती देखने को खुलेआम चोरी पर उतरे पाकिस्तानी, पायरेटेड कॉपी से देख रहे रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी एक अलग खुमार देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर यूजर्स चटकारे लेने में पीछे नहीं हैं। एक बार फिर पाकिस्तान अपनी हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2026 12:25 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर न सिर्फ भारत बल की दुनिया भर में एक जबरदस्त एक्साइटमेंट देखा जा रहा है लेकिन पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया गया है। बावजूद इसके पाकिस्तान पायरेटेड कॉपी देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके तमाम वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। खुद की बेज्जती को देखने के लिए पाकिस्तानी खुलेआम चोरी पर उतर आए और ऐसे में धुरंधर 2 को लेकर क्रेज दुश्मन मुल्क में भी किस कदर है यह बताने की जरूरत नहीं है। वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स मजे ले रहे हैं और धुरंधर की पापुलैरिटी चर्चा में है।

घर में चोरी कर धुरंधर 2 का लुत्फ उठा रहे पाकिस्तानी

जहां तक इस वायरल वीडियो की बात करें तो कथित तौर पर लाहौर से यह क्लिप चर्चा में है जहां रणवीर सिंह की धुरंधर 2 देखी जा रही है। इसे x चैनल से शेयर करते हुए लिखा गया, “दुख की बात है कि धुरंधर द रिवेंज का पाइरेटेड संस्करण पाकिस्तान पहुंच गया। नीचे पाकिस्तानी पत्रकार जो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं और अपनी होम स्क्रीन पर इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं। पाकिस्तानी लोग भारतीय सिनेमा के बिना नहीं रह सकते। भले ही वह फिल्म पाकिस्तान आतंकवाद को कुचलने के बारे में क्यों ना हो।”

पाकिस्तानी की Dhurandhar 2 ने उड़ा दी इज्जत की धज्जियां

वहीं पाकिस्तान से इस वायरल वीडियो को देखने के बाद धुरंधर 2 को लेकर एक पाकिस्तानी ने कमेंट में कहा, “हां क्योंकि हमें मनोरंजन की जरूरत है। हमें अपनी जिंदगी में खुलकर हंसने की जरूरत है और इस दुनिया में भारतीय कंटेंट से बेहतर और क्या हो सकता है। यह अब तक का सबसे ज्यादा हंसने वाला कंटेंट है।” वहीं एक यूजर ने कहा पाकिस्तान अब इसे देशद्रोही बताएंगे तो एक ने कहा भिखारी प्रो लेवल तो वहीं एक यूजर ने कहा फिल्म भी चोरी करता है शर्मनाक।

आदित्य धर की धुरंधर 2 का देखें धमाका

जहां तक बात करें आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 की तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अब तक की प्री सेल्स के साथ कमाई 145 करोड़ रुपए हो चुकी है जिसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन जैसे स्टार्स नजर आए हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मई 7, 2026

Cancer

मई 7, 2026

High Blood Pressure

मई 6, 2026

Cancer

मई 6, 2026

Bareilly Viral Video

मई 6, 2026

मई 6, 2026