---Advertisement---

Dhurandhar 2: अगर पूरी बनती तो 7 घंटे की होती रणवीर सिंह की फिल्म, जानिए डबल डिजीट ओपनिंग वाली अधूरी कहानी कब होगी रिलीज

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाले रणवीर सिंह की धुरंधर के पार्ट 2 की घोषणा हो चुकी है और ऐसे में पार्ट 2 को लेकर जो खबर सामने आई है वह निश्चित तौर पर आपको हैरानी बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किस तरह कमाल दिखा रही है फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2025 5:52 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज हो चुकी है लेकिन इस सबके बीच ओपनिंग डे कलेक्शन से पहले लोगों को दूसरे पार्ट के बारे में जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट की माने तो आदित्य धर की धुरंधर 2 की रिलीज तारीख की भी घोषणा हो चुकी है और यह यश के टॉक्सिक के लिए मुसीबत बन सकती है। आइए जानते हैं आखिर धुरंधर 2 कब रिलीज हो रही है और ओपनिंग डे क्लेक्शन का क्या हाल है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म के 7 घंटे की फुटेज पहले ही शूट की जा चुकी है।

आखिर कब रिलीज हो सकती है रणवीर सिंह की धुरंधर 2

आदित्य घर के निर्देशन में बनने वाली स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर एक रिकॉर्ड बना चुकी है। 3 घंटे 34 मिनट की फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और ऐसे में धुरंधर का दूसरा पार्ट भी कंफर्म कर दिया गया है। फिल्म के आखिर में यह बता दिया गया है कि यह 19 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है अगर ऐसा होता है तो यश की टॉक्सिक के साथ क्लेश देखा जा सकता है। हालांकि अभी देखना दिलचस्प होने वाला है कि धुरंधर 2 क्या कमाल दिखाती है क्योंकि पहले पार्ट की ओपनिंग डे तो डबल डिजिट में हुई है।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 से रणवीर का चला सिक्का

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फिल्म का कलेक्शन 13 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। हालांकि इसमें अभी बड़ी फेरबदल हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि धुरंधर 2 आगे क्या कारनामा करती है और पहले दिन की कमाई से किस रिकॉर्ड को कायम करती है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दर्द की फिल्मे में मारधाड़ की कोई कमी नहीं है। ऐसे में इसके ऑडियंस के बीच एक अलग कुमार देखा जा रहा है जो 1999 में आईसी 814 हाई जैकिंग और 2001 में भारतीय संसद पर हमले के बैकग्राउंड में बनी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026