---Advertisement---

Dhurandhar 2 रिलीज से पहले केआरके ने बताया किस एक वजह से पहला पार्ट रहा ‘ब्लॉकबस्टर’, जानें रणवीर सिंह विवाद के बीच की टिप्पणी

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए केआरके ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं हिट होने के पीछे की वजह क्या बता गए। ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग और विवाद के बीच चर्चा में फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 2:36 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर उनके फैंस नजर बनाए बैठे हैं और रिलीज को सिर्फ तीन दिन रह गए हैं। इसे लेकर कंट्रोवर्सी भी शुरू हो गई है जहां बीते दिन रणवीर सिंह के लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सरदर्द देखी गई। हालांकि सबके बीच केआरके ने पहले पार्ट की सफलता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा में है। इसके पीछे की वजह जो बताई गई वह आपको शॉक्ड कर सकता है वहीं दूसरी तरफ धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग जारी है।

रणवीर सिंह की धुरंधर की सफलता पर क्या बोले केआरके

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले केआरके ने एक पोस्ट किया और इसके साथ ही कुछ ऐसा कह गए जो चर्चा में है। फिल्म को लेकर रिव्यू देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में उन्होंने लिखा कि “मैंने फिल्म धुरंधर का दूसरा हाफ देखा है और यह 100% मेरी उम्मीदों के मुताबिक है। आदित्य धर पाकिस्तान को दुनिया का नंबर वन आतंकवादी देश बता रहे हैं। उसे बुरा कह रहे हैं और उसे तबाह कर रहे हैं। आज के भारतीय दर्शकों के लिए यह सबसे बेहतरीन विषय है तो जाहिर है यह एक ब्लॉकबस्टर है।

क्यों रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी

वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 विवादों में आ गई है। दरअसल एक्टर इसमें सिख का किरदार निभा रहे हैं जो कई जगह पर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लेकर शिकायतकर्ता ने मांग की है की जो भी सीन ऐसे हैं उसे फिल्म से हटाया जाए क्योंकि यह सिख धर्म की मान्यताओं और संस्कृति के खिलाफ है।

एडवांस बुकिंग से कमाल दिखा रही धुरंधर 2

अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो धुरंधर 2 के लिए ग्रॉस कलेक्शन लगभग 125 करोड रुपए वर्ल्डवाइड बताई जा रही है। वहीं भारत में भी इसे लेकर जुनून देखा जा रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर क्रेज कुछ ऐसा लग रहा है कि कई सिनेमाघरों में 3100 रुपए तक की प्री सेल्स में टिकट बेचे गए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि यह पहले पार्ट से ज्यादा कमाई करने वाली है।

फिलहाल आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026