---Advertisement---

Dhurandhar Advance Booking: क्या इस शुक्रवार तबाही मचाएंगे रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त और अक्षय खन्ना, ‘तेरे इश्क में’ के लिए बनेंगे मुश्किल

Dhurandhar Advance Booking: धुरंधर एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में यूजर्स के बीच इस शुक्रवार तबाही पक्की है। ऐसा रणवीर सिंह के फैंस बता रहे हैं लेकिन क्या तेरे इश्क में के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है। आईए जानते हैं रिपोर्ट्स में क्या कहा गया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 5:46 अपराह्न

Dhurandhar Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Advance Booking: इस शुक्रवार तबाही तो पक्का है क्योंकि धुरंधर बनकर राज करने के लिए आ रहे हैं रणवीर सिंह जिनकी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की घोषणा खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की है और यह निश्चित तौर पर उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा रणवीर सिंह ने और क्या है एडवांस बुकिंग का हाल। क्या तेरे इश्क में के लिए मुसीबत बनेगी धुरंधर। इस सबको जानने के लिए आइए जानते हैं यह रिपोर्ट जो आपके सभी सवालों से जवाब दे सकता है।

Dhurandhar Advance Booking को लेकर रणवीर सिंह ने क्या कहा

धुरंधर एडवांस बुकिंग की घोषणा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, “तैयार हो जाओ एडवांस बुकिंग शुरू हो गया है।” इसके अलावा टिकट बुक करने के लिए लिंक भी जारी किया गया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार धुरंधर को लेकर लोगों में एक गजब उत्साह है और ऐसे में लोगों का कहना है कि इस बार तबाही तो पक्का है। अगर आप भी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो आप टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

इन किरदार को धुरंधर में साथ देखने के लिए लोगों में बेचैनी

इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ-साथ संजय दत्त अपने-अपने किरदार में जीवंत नजर आए। धुरंधर ट्रेलर ने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है। आदित्य धर के निर्देशन में पाने वाली इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 3 मिनट 32 सेकंड की होने वाली है और सिनेमाघर में कमाल दिखा सकती हैं। ऐसे में इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी तेरे इश्क में के लिए मुश्किल बन सकती है।

कैसे तेरे इश्क में के लिए बन सकती है मुश्किल

जहां तक 16 करोड़ की ओपनिंग करने वाली तेरे इश्क में के आगे बात करें धुरंधर की तो रिपोर्ट्स की माने तो 20 करोड़ के आसपास इसकी कमाई ओपनिंग डे पर हो सकती है। ऐसे मे रणवीर सिंह की फिल्म जाहिर तौर पर धनुष और कृति की मुश्किल ला सकती है क्योंकि तेरे इश्क में के लिए भी ऑडियंस की कमी नहीं है। इसका असर निश्चित तौर पर देखा जा सकता है जब धुरंधर फिल्म रिलीज होगी। जाहिर तौर पर मेकर्स ने 5 दिन पहले एडवांस बुकिंग की शुरुआत कर एक और दांव खेल लिया है।

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर धुरंधर किस तरह से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा पाती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026