---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: 47% गिरावट के साथ 2025 में नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार रहमान डकैत-रणवीर सिंह, जानें टोटल कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म का रिलीज के 12वें दिन कलेक्शन गिर गया है। लेकिन इसके बाद भी मूवी इतिहास रचने जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 17, 2025 10:52 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रिलीज के 12वें दिन गिरावट आ गई है। लेकिन फिर भी रहमान डकैत का जलवा कायम है। धुरंधर की कमाई में 47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें, ये मूवी 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। जिसने आते ही देश और दुनिया में धूम मचा दी। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे कलाकर होने के बाद भी सबसे ज्यादा पसंद रहमान डकैत के किरदार कर रहे अक्षय खन्ना की हो रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 12 में आयी गिरावट

‘धुरंधर’ का बजट लगभग 280 करोड़ के आस-पास है। रणवीर सिंह की इस मूवी ने सबसे ज्यादा कमाई 10वें दिन की थी। ये कलेक्शन 58 करोड़ रुपए था। इसके बाद कलेक्शन गिरता चला गया 12वें दिन इस मूवी ने 47 % की गिरावट के साथ 30 करोड़ कमाए हैं। हालंकि ये सिंगल डे की कमाई काफी ज्यादा है।

Picture Credit: Sacnilk

भारत में ‘धुरंधर’ ने टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 411.25 करोड़ रुपए किया है। वहीं, इस मूवी का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 4 सौ 57 करोड़ से ज्यादा है। खबरों की माने तो आदित्य धर की ये मूवी बहुत जल्द 500 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी और 2025 में एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। आपको बता दें, इस साल की सबसे हिट बॉलीवुड फिल्म विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ रही है। इसने 800 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। ‘धरुंधर’ जिस तरह रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उसे देखकर तो साफ लग रहा है कि, ये ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ देगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धुरंधर 2′ कब रिलीज होगी?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरुंधर’ की कहानी भारत के एक जासूस की है, जो पाकिस्तान जाता है। वो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इस मूवी का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इसमें पाकिस्तान के लोकल गैंगेस्टर रहमान डकैत की कहानी को भी दिखाया गया है। ये मूवी पूरी एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई है। यही वजह है कि, ये देश और दुनिया में खूब पसंद की जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026