---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 58: अविश्वसनीय! नेटफ्लिक्स पर आने के बाद भी सिनेमाघरों में क्यों बढ़ी ‘धुरंधर’ के दर्शकों की भीड़? जानें वीकेंड की कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 58: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए लगभग 2 महीने होने वाले हैं.  लेकिन सिनेमाघरों में इसका जादू अभी तक चल रहा है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. लेकिन उसके बाद भी थिएटर में इसे दर्शक देखने जा रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 1, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 58
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 58:  ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए लगभग 2 महीने होने वाले हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि, अभी भी इसका क्रेज सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. ऑडियंस के पास बुहत ही कम पैसों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धुरंधर को देखने का मौका है. इसके बाद भी वो  सिनेमाघरों का रुख कर रही है. रणवीर सिंह की इस मूवी ने रिलीज के 58वें दिन भी अच्छी कमाई की है. सनी देओल की बॉर्डर 2 भी इसका कुछ खास बिगाड़ती हुई नहीं दिख रही है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 58 कितना हुआ?

खबरों की मानें तो आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर ने 58वें दिन 50 से 70 लाख की कमाई की है. ये अपने आप में चौंकाने वाले आंकड़े इसलिए बन जाते हैं क्योंकि, इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है. धुरंधर ने भारत में ही 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1400 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है. मूवी हर दिन 30 लाख से ऊपर की कमाई कर रही है. अमूमन इतना लंबा अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म को चलते हुए नहीं देखा गया है. आने वाले दिनों में ये ओटीटी से भी अच्छी कमाई करके नया इतिहास रचेगी. क्योंकि अभी तक हिन्दी में ही इतिहास रचने वाली ये फिल्म अब तेगलू और तमिल भाषा में भी धमाल मचाएगी. थिएटर में धुरंधर इसलिए ज्यादा चल रही है क्योंकि ओटीटी पर इसे 10 मिनट के कुछ कट और म्यूट के साथ रिलीज किया गया है. जिसके कारण फैंस सिनेमाघर का रख कर रहे हैं.

‘धुरंधर 2’ के लिए बेताब हुई ऑडियंस

धुरंधर हिन्दी भाषा में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड मूवी बन चुकी है. धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें, ये फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करती है. लीड रोल में रणवीर सिंह हैं. वहीं, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल , संजय दत्त के साथ सारा अर्जुन हैं. फिल्म सिर्फ लंबी ही नहीं है बल्कि एक्शन से भी भरी हुई है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026