---Advertisement---

Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ क्या एडवांस बुकिंग से तोड़ पायी ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का रिकॉर्ड? रिलीज से पहले जानें जनता का रिएक्शन

Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' क्या एडवांस बुकिंग का मुकाबला ऋतिक रोशन की वॉर 2 से है। लेकिन क्या आपको पता है, किस मूवी ने प्री-बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 3, 2025 11:43 पूर्वाह्न

Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले ही काफी चर्चा होने लगी है। इसकी वजह एडवांस बुकिंग है। ‘धुरंधर’ का बजट 280 करोड़ के आस-पास है। जिसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन सहित कई बड़े बॉलीवुड कलाकर हैं। ये फिल्म एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित मूवी है। जिसमें पाकिस्तान के नापाक मनसूबों को रणवीर सिंह नाकाम करते हुए दिखेंगे। फिल्म की ताबड़तोड़ प्री-बुकिंग चल रही है। वैसे तो ये एक्शन मूवी कई रिकॉर्ड चुकी है, लेकिन क्या साल 2025 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग से पैसे कमाने वाली ऋषिक रोशन की वॉर 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकी है या नहीं, चलिए जानते हैं।

Dhurandhar की स्टोरी क्या है?

‘धुरंधर’ फिल्म की रिलीज से पहले लोग रणवीर सिंह की इस मूवी की स्टोरी जानना चाहते हैं। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि, इसमें रणवीर सिंह ने अंडरकवर एजेंट का रोल निभाया है। वो पाकिस्तान में खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिखेंगे। इसमें भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के सीक्रेट मिशन को दिखाया गया है। जिसमें पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार है। जिनकी एक्टिंग का अंदाजा ट्रेलर से ही लगाया जा सकता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: JioStudios

काफी लोगों को लग रहा है कि, ये मूवी मेजर मोहित शर्मा की कहानी दिखाती है लेकिन ऐसा नहीं हैं। धुरंधर नाम से ही नहीं बल्कि काम से भी धुरंधर लग रही है। यही वजह है कि, इस मूवी की प्री-बुकिंग जमकर हो रही है। धुरंधर को 3 घंटे 32 मिनट का बनाया गया है। जिसकी वजह से ये काफी स्पेशल बन गई है। आदित्य धार की इस मूवी से ऑडियंस को काफी सारी उम्मीदें हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ क्या ऋतिक रोशन की वॉर 2 की प्री-बुकिंग का तोड़ सकी रिकॉर्ड?

‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतारा जा रहा है। लगभग 280 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी के लगभग 31000 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने अभी तक 2.95 करोड़ की कमाई कर ली है। दिल्ली और मुम्बई में धुरंधर के टिक सबसे ज्यादा बिके हैं। अगर आपको भी लग रहा है कि, धुरंधर साल की बिगेस्ट ऑपनिंग करने वाली मूवी बनने वाली है तो एक बार इन आंकड़ों को देख लीजिए। साल 2025 बॉलीवुड और साउथ दोनों ही सिनेमा के लिए बेहद खास रहा है। इस साल सबसे हिट मूवी कांतारा, छावा, सैयारा , तेरे इश्क में रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्री-बुकिंग करने वाली ऋषिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 फिल्म रही है। इस एक्शन फिल्म ने प्रीबुकिंग से ही 21 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, रणवीर सिंह की धुरंधर फिलहाल तो इस प्री-बुकिंग कलेक्शन के आस-पास भी नहीं है। अब जनता इस पर कितना प्यार लुटाती है इसके लिए रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026