---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की हुकूमत के आगे बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक नतमस्तक, वीकेंड से पहले किया ब्लास्ट

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर कमाई लगातार जारी है और दूसरे दिन कुछ इस कदर धमाका कर रही है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दीवाने हो रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर शुक्रवार को कितना कलेक्शन देखने को मिला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2026 12:13 अपराह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही धमाका कर रही है और 2 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार हैं इस सबके बीच अपनी कमाई से बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कुछ इस कदर धमाका करते हुए नजर आए हैं। लोग हैरान रह गए हैं। आखिर क्या कर मानेंगे रणवीर सिंह। धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 देखने के बाद निश्चित तौर पर तगड़ा झटका लग सकता है। दूसरे दिन की कमाई के बाद एक बार फिर रणवीर सिंह ने यह साबित कर दिया कि फिलहाल वह बॉक्स ऑफिस के किंग बन चुके हैं।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 2 से क्या कर के मानेंगे रणवीर सिंह

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो सैकनिल्क रिपोर्ट में बताया गया है कि इसने 80.72 करोड़ रुपए की कमाई की है। जहां हिंदी में इसका कलेक्शन 79.94 करोड़, कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.01 करोड़ तो तमिल में 0.44 करोड़, तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन बताया जा रहा है। फिलहाल साउथ में धमाका उस कदर नहीं दिख रहा है लेकिन आने वाले समय में रुख किस तरफ बदलता है यह देखना दिलचस्प है।

टॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हुई धुरंधर दे रिवेंज

जहां तक बात करें धुरंधर 2 की तो फिलहाल यह टॉप 5 वर्ल्डवाइड बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है। लगभग 200 करोड रुपए की शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म टॉप में शुमार हो चुकी है। पहले पुष्पा 2 260 करोड़, बाहुबली 2 200 करोड़ की कमाई की थी। वहीं बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शुमार शाहरुख खान की जवान भी इसके आगे पस्त हो चुकी है। हमजा अली के किरदार में रणवीर सिंह ने इस बार जसकीरत सिंह रंगी बनकर बवाल मचा दिया है। इसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन के अलावा राकेश बेदी नजर आए थे और यह आदित्य धर के निर्देशन में बनी है।

रणवीर सिंह की धुरंधर दे रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने के बाद इतना तय है कि एक्शन जासूस थ्रिलर की पारी कितनी लंबी चलने वाली है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026