---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 35: रणवीर सिंह की थिएटर में फूली सांस, क्या आमिर खान और प्रभास को पीछे छोड़ना रह जाएगा सपना?

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 35: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल हो गया है।  आदित्य धर की इस फिल्म के लिए 'बाहुबली 2' और  'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ना बढ़ते दिनों के साथ मुश्किल होता जा रहा है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 11:21 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 35
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 35: ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमा में कई सारे रिकॉर्ड बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं। लेकिन अभी भी फिल्म के सामने दो बड़ी चुनौती हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब इसकी कमाई गिर गई है। जिसके कारण फैंस को लग रहा है कि, क्या रणवीर सिंह के लिए साउथ एक्टर प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल को पछाड़ना सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा।  बीते दिन बुधवार को मूवी कलेक्शन में काफी गिरावट आयी है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 35 कितना हुआ?

धुरंधर 2 ने रिलीज के  35वें दिन 1.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 3910 शोज से हुई है। बढ़ते हुए दिनों के साथ मूवी के शोज भी घटे हैं और कलेक्शन भी कम हुए हैं। धुरंधर 2 ने भारत में 1341.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों में 422.25 करोड़ की अभी तक कमाई की है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ का अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1764.15 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म को आए हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है । ऐसे में कलेक्शन गिरना बेहद स्वाभाविक है। लेकिन मूवी का जादू अभी भी थिएटर्स में दिख रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह ‘धुरंधर द रिवेंज’  के लिए  चुनौती बने प्रभास और आमिर खान

रणवीर सिंह ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सामने प्रभास की बाहुबली 2 चुनौती बनकर खड़ी है। बाहुबली 2 का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 1810.60 करोड़ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 लगभग 1764.15 करोड़ कमा चुकी है। इसे बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने के लिए अब लगभग 40 करोड़ और कमाने होंगे। वहीं, 2000 हजार करोड़ कमाने वाली आमिर खान की दंगल से भी धुरंधर 2 को निबटना होगा। दंगल भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 2070 करोड़ के आस-पास है। धुरंधर 2 को इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी लगभग 300  करोड़  के आस-पास की कमाई करनी होगी।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Chudasama

जून 8, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 3

जून 8, 2026

Peddi Box Office Collection Day 4

जून 8, 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata

जून 8, 2026

Shilpa Shetty

जून 8, 2026

Janhvi Kapoor

जून 7, 2026