---Advertisement---

क्या Pawan Singh का Chumma Song तोड़ पाया Stree 2 के “काटी रात खेतों में” गाने का रिकॉर्ड?

Pawan Singh के 'चुम्मा' सॉन्ग या Stree 2 के "काटी रात खेतों में" गाने में से किसने किसको पछाड़ा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 8, 2024 6:26 अपराह्न

pawan singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: पंजाबी, हरियाणवी की अपार सफलता के बाद अब क्या पवन सिंह ने भोजपुरी गानों के लिए लोगों के दिलों में वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए । क्या ये भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक नए युग की शुरुआत है? इसकी पहल पवन सिंह (Pawan Singh) के ‘स्त्री 2’ (Stree 2) के गाने ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आयी नहीं’ (Kati Raat Maine Kheton Mein Tu Aayi Nahi) की बंपर सफलता से हुई। इसके बाद अब उनकी VAVKWV फिल्म का Chumma Song सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों गानों के शुरुआती 48 घंटों के परफॉर्मेंस के आंकड़े देंगे।

Pawan Singh Chumma Song ने ऐसे बनाया रिकॉर्ड

Pawan Singh Chumma Song रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया था। लोगों को उम्मीद थी कि, ये ‘काटी रात मैंने खेतों में’ गाने की तरह ही धमाल मचाएगा। इसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही.. इस गाने के साथ-साथ Rajkummar Rao, Power Star Pawan Singh और Triptii Dimri की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। चुम्मा एक आइटम नंबर है, जिसे 5 अक्टूबर को T-Series यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। चुम्मा रिलीज होने के 2 घंटों के अंदर ही यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा। ये गाना 8 अक्टूबर यानी अभी भी पहले ही नंबर पर छाया हुआ है। 24 घंटों के अंदर इस पर 19 मिलियन व्यूज आ गए थे। खबर लिखे जाने तक इस गाने पर 32 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। ये व्यूज 48 घंटों के अंदर ही आए हैं। इस आइटम नंबर गाने को 857 लाख लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 1 लाख 31 हजार कमेंट यूजर्स कर चुके हैं। इस गाने पर लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं।

Stree 2 ‘काटी रात मैंने खेतों में’ गाने का 48 घंटे के व्यूज

‘स्त्री 2’ के ‘काटी रात मैंने खेतों में’ गाने की बात करें तो, ये आइटम नंबर साल 2024 का सबसे हिट गाना बन चुका है। इस गाने को 1 अगस्त 2024 को Saregama Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस पर 24 घंटे के अंदर 5 मिलियन व्यूज आ गए थे और ये यूट्यूब पर 6 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। 48 घंटे में इस गाने पर 18 मिलियन व्यूज आ गए थे। दो महीने बाद यानी की 8 अक्टूबर को इस गाने पर 255 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।2.2 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया है। ग्लोबल टॉप म्यूजिक में ये गाना दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

शुरुआत में किस गाने पर लोगों ने लुटाया ज्यादा प्यार?

Pawan Singh के Chumma Song ने ‘काटी रात मैंने खेतों में’ गाने को व्यूज और यूट्यूब ट्रेंड्स में 2 घंटे में पछाड़कर पपहले नंबर पर जगह बनाई। जो कि, अभूतपूर्व सफलता है। इसी से पता चलता है कि Bhojpuri Singers का जादू अब ऑडियन्स के सिर चढ़कर बोलने लगा है। पवन सिंह ने जिस नए युग की शुरुआत की है, उसका लाभ Bhojpuri Industry को आने वाले वक्त में प्राप्त हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026