---Advertisement---

Disha Patani: सनसेट के बीच व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में अंगड़ाइयां लेती नजर आई हसीना, खास अंदाज में बोलीं – ‘क्यों करूं फिक्र’

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की फाइनली निर्देशक के तौर पर एंट्री होने वाली है। जी हां फिल्मों में धमाल मचा चुकी यह हसीना अब निर्देशक की जिम्मेदारी संभालेगी और उनका गाना ‘क्यों करूं फिक्र‘ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस गाने को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2023 4:43 अपराह्न

disha patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की फाइनली निर्देशक के तौर पर एंट्री होने वाली है। जी हां फिल्मों में धमाल मचा चुकी यह हसीना अब निर्देशक की जिम्मेदारी संभालेगी और उनका गाना ‘क्यों करूं फिक्र‘ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की बेकरारी को शांत करते हुए एक्ट्रेस ने इस गाने से एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर फैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आई। व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिशा की खूबसूरती देखने लायक है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं दिशा की इंस्टा स्टोरी।

ग्लैमरस अंदाज से चर्चा में आई दिशा पटानी

इंस्टा स्टोरी की बात करें तो दिशा पटानी इसमें समंदर के किनारे व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में अंगड़ाइयां लेती नजर आ रही हैं। कहने में दो राय नहीं है कि वह खूबसूरत बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं और फैंस उन्हें देखकर मदहोश हो रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस की यह तस्वीर उनके अपकमिंग गाने ‘क्यों करूं फिक्र’ से ही है। ऐसे में फैंस की बेचैनी को बढ़ाने के लिए उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर ट्रीट देती हुई नजर आई। दिशा हमेशा ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती है और वह फैंस के दिलों को धड़कना बखूबी जानती है।

कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी दिशा

अगर दिशा पटानी के इस न्यू अपकमिंग एल्बम की बात करें तो इसकी निर्देशक भी वह खुद ही है। बीते दिनों उन्होंने ‘क्यों करूं फिक्र’ का टीजर जारी किया था और यह गाना 21 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा की फिल्म एक विलन रिटर्न्स था। वहीं अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास एक्शन फिल्म कंगुवा भी है जिसमें वह साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ नजर आने वाली हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा की दिशा पटानी एक्टिंग के बाद किस कदर निर्देशन में जलवा दिखा पाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026