---Advertisement---

Disha Patani ने व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में बिखेरा हुस्न का जलवा, ‘फायर’ अंदाज देख लोग बोले- ‘सो ब्यूटीफुल’

Disha Patani: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार दिशा पटानी अपने हर एक लुक से लोगों के बीच सुर्खियों में होती है। उनकी क्यूटनेस और खूबसूरती पर फैंस भी मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। हर एक इवेंट में लोगों की नजरे दिशा पटानी पर अटक जाती है जब वह एक से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 11:22 पूर्वाह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार दिशा पटानी अपने हर एक लुक से लोगों के बीच सुर्खियों में होती है। उनकी क्यूटनेस और खूबसूरती पर फैंस भी मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। हर एक इवेंट में लोगों की नजरे दिशा पटानी पर अटक जाती है जब वह एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अवतार में लोगों के बीच चर्चा में आ जाती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्हें व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में स्पॉट किया गया। इस लुक में वह एक बार फिर लोगों के दिलों पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई। उनका यह सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

जमकर कर्व्स को फ्लॉन्ट कर रही दिशा

दिशा पाटनी ने ग्रेजिया अवार्ड के लिए इसे स्टाइल किया। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन को स्टाइल किया था जो काफी खूबसूरत है। इसमें वह अपने कर्व्स को जमकर फ्लॉन्ट कर रही है। स्टाइलिश बैक डिजाइन में दिशा पटानी एक से बढ़कर एक किलर पोज दे रही हैं। स्टड इयररिंग्स और मैसी बन हेयरस्टाइल में लोगों की निगाहें उन पर अटक गई है। निश्चित तौर पर वह फैंस के दिल को जीत रही है।

ग्लैमरस अंदाज देख फैंस कर रहे जमकर कमेंट्स

यह बात सच है कि बिकनी से लेकर स्टाइलिश ट्रेडिशनल ड्रेस में दिशा पटानी ग्लैमर का तड़का लगाना खूब जानती है। इस वीडियो को 5000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट में लोग तारीफ करते हुए नजर आए। एक यूजर ने उन्हें वावो कहा तो एक फैन ने कहा आपकी खूबसूरती का वाकई कोई जवाब नहीं है। एक यूजर ने कहा, “फैशन के मामले में दिशा पटानी को कोई टक्कर नहीं दे सकता।” तो एक ने कहा, “नोरा फतेही भी आपके सामने पानी मांगती है।” एक फैन ने हद पार कर दी और उन्होंने लिखा, “सो ब्यूटीफुल सो एलिगेंट जस्ट लुकिंग लाइक ए वावो।”

इस फिल्म में दिखेंगी दिशा पटानी

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा‘ में नजर आई थी जिसमें उनके साथ राशि खन्ना भी दिखाई दी थी। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट भी काफी खास है जिसमें वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026