---Advertisement---

Disha Patani Viral Video: लूज टी-शर्ट और बिखरे बाल में ‘योद्धा’ एक्ट्रेस ने दिखाया कर्वी फिगर, कूल स्टाइल है बेहद लाजवाब

Disha Patani Viral Video: दिशा पटानी का ग्लैमरस अंदाज़ तो हमेशा लाइमलाइट में रहा है लेकिन इस बार उनका कुल स्टाइल चर्चा में है। देखिए वायरल वीडियो जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 12:04 अपराह्न

Disha Patani Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani Viral Video: बॉलीवुड की बिकनी गर्ल दिशा पटानी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। फिटनेस से लेकर ग्लैमरस स्टाइल तक में उनका वाकई कोई जवाब नहीं है लेकिन कूल स्टाइल को भी फ्लॉन्ट करने में यह एक्ट्रेस हमेशा आगे रहती है। एक बार फिर वह फैशन गोल सेट करती हुई नजर आई वह भी अपने अलग अंदाज में। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके कूल लुक को देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई। वह जिस तरह इस सिंपल अटायर को स्टाइलिश टच दे रही है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

कूल फैशन को फ्लॉन्ट करती है दिशा

दिशा पटानी के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क ग्रे लूज टी-शर्ट को लाइट ग्रे प्लाजो के साथ पेयर करती हुई दिखाई दी। उन्होंने अपने लुक को स्लीपर के साथ नो मेकअप और बिखरे हुए कर्ल बाल से कंप्लीट करती हुई नजर आई। कहने में दो राय नहीं है कि दिशा का यह अंदाज हमेशा से काफी अलग है और वह नो मेकअप में भी टशन दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। उनके इस अंदाज पर फैंस एक बार फिर दिल हार बैठे हैं और वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है।

दिशा को देख लोग कर रहे तारीफ

अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो और डांस से लोगों को हैरान कर देने वाली दिशा के इस लुक को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा फायर तो दूसरे ने कहा आप बिना मेकअप के भी काफी क्यूट दिखती हैं। एक ने कहा आपका वाकई कोई जवाब नहीं है तो दूसरे ने कहा आप हर स्टाइल में कातिलाना दिखती है।

इस फिल्म में दिखेंगी दिशा

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में दिशा पटानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आई थी जिसमें उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ कल्कि 2898 AD है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026