---Advertisement---

अगर Rahul Gandhi नहीं होते तो मौत को गले लगा लेती Divya Spandana, जानें कैसे बचाई जान

Divya Spandana: कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि जब वह पिता कि मौत के बाद सुसाइड करना चाहती थी तो ऐसे समय में उन्होंने मुझे इमोशनल सपोर्ट दिया। दुख की इस घड़ी में उन्होंने मेरा साथ दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2023 4:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Divya Spandana: कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व लोकसभा सांसद दिव्या स्पंदना ने हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक खुलासा किया है। उनका कहना है कि एक्ट्रेस जब डिप्रेशन से जूझ रही थी तो राहुल गांधी ने उन्हें सपोर्ट किया था। एक्ट्रेस का कहना है कि वह निजी जिंदगी में एक बार काफी परेशान थी और ऐसे समय में वह सुसाइड करना चाहती थी। उस मुश्किल समय में राहुल गांधी ने मेरा सपोर्ट किया और उन्होंने इस दुख की घड़ी में मेरा साथ दिया। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने कन्नड़ टीवी टॉक शो में किया है। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर।

दिव्या स्पंदना ने राहुल गांधी को लेकर कहीं ये बात

एक्ट्रेस ने इस दौरान कहा कि “जब मेरे पिता की मृत्यु हुई, तो मैंने बहुत कुछ खोया। मैं बहुत उदास और अकेला महसूस कर रही थी और मैं चुनाव भी हार गई थी। लेकिन फिर राहुल गांधी मेरे पास आए और उस कठिन समय में मेरी मदद की। मेरे पिता की मृत्यु के बाद, मैं चीजों को समझने की कोशिश करने के लिए संसद गई। मैं न तो किसी को जानती थी और न ही कार्यवाही को समझती थी लेकिन मैंने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र मांड्या के लोगों से बहुत कुछ सीखा।”

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म Bholaa के रिलीज होते ही मिलने लगा रिस्पांस, जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आया ‘भोला’

जिंदगी में इन तीन लोगों ने की है मदद

एक्ट्रेस ने कहा कि “जिंदगी में जिन लोगों ने मेरी सबसे ज्यादा मदद की, वे थे मेरी मां और पिता, उसके बाद राहुल गांधी।” बता दें कि राम्या लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की नेता रही हैं। वे इसी पार्टी से चुनाव भी लड़ चुकीहैं। 2019 के चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस और राजनीति दोनों को छोड़ दिया। वहीं अब एक्ट्रेस ने राहुल गांधी को लेकर जो बात कहीं है वह फिलहाल चर्चा में है। दिव्या स्पंदना ने जब यह बात कही है वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं।

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: डेड स्किन से चाहते है छुटकारा तो घर बैठे इन आसान ट्रिक से बनाए शानदार स्क्रब, पाएं निखार भरा खूबसूरत चेहरा

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026