---Advertisement---

Do Patti: अब होगा खेल शुरू! पुलिस बनी काजोल तो डबल रोल में दिखेंगी कृति सेनन! नेटफ्लिक्स पर रिलीज डेट देख लोग क्रेजी

Do Patti: कृति सेनन और काजोल की फिल्म 'दो पत्ती' के वीडियो के साथ रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। आईए जानते हैं आखिर कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 30, 2024 1:31 अपराह्न

Do Patti
Follow Us
---Advertisement---

Do Patti: काजोल (Kajol) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘दो पत्ती’ पिछले लंबे समय से लगातार सुर्खियों में है। वहीं इस सबके बीच फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। बतौर निर्माता बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार कृति सेनन की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कृति के होम प्रोडक्शन ब्लू बटरफ्लाई फिल्मस की यह पहली फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार कृति काजोल के साथ नजर आने वाली है। ऐसे में आई जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई ये दोनों हसीनाएं और क्या है इसमें खास।

25 अक्टूबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर Do Patti

नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब होगा खेल शुरू लेकिन इस कहानी के हैं दो पहलू दो पत्ती 25 अक्टूबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” शशांक चतुर्वेदी निर्देशन में बनी दो पत्ती की कहानी काफी अलग है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यह तय है कि इसमें काजोल पुलिस के किरदार में दिखाई देने वाली है। वहीं इस मिस्ट्री ट्रेलर को देखने के बाद फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Do Patti से पहले भी साथ आए थे काजोल-कृति

बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब काजोल और कृति सेनन एक साथ नजर आए हो। ‘दो पत्ती’ से पहले वह दिलवाले में नजर आई थी जो 9 साल पहले रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक दो जुड़वा बहनों की कहानी है जिसमें मिस्ट्री के साथ-सा कई सस्पेंस और थ्रिल मौजूद है। काजोल पहली बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली है तो कृति सेनन एक रहस्यमई महिला के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म में साहिर शेख भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

Do Patti है काजोल और कृति के लिए खास

कहा जा रहा है कि दोनों ही हसीनाओं के लिए यह फिल्म काफी अहम होने वाली है क्योंकि इसमें वे चुनौती पूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे जो उनके लिए काफी अलग है। वैसे भी यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि 25 अक्टूबर को वे क्या कमाल दिखाती है। वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या कृति सेनन इसमें डबल रोल में दिखाई देंगी। दरअसल वीडियो के अंत मे कृति सेनन का डबल लुक सामने आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026

Alia Bhatt

जून 24, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5

जून 24, 2026

Tamannaah Bhatia

जून 24, 2026

Heart Health

जून 24, 2026