---Advertisement---

Dream Girl 2 स्क्रीनिंग पर Suhana Khan संग इन स्टार किड्स ने लूटी लाइमलाइट, नव्या की सादगी ने जीता लोगों का दिल

Dream Girl 2: अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की स्क्रीनिंग पर सुहाना खान के साथ शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा भी नजर आ रही है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि ये तीनों काफी खूबसूरत नजर आ रही है और हर एक का स्टाइल देखने लायक है। तीनों की जोड़ी फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है उनके लुक में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2023 12:20 अपराह्न

Dream Girl 2
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: बीते दिन आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए लेकिन जिसने लोगों का ध्यान खींचा वह है बॉलीवुड की स्टार किड्स। अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाली यह तिकड़ी जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इन स्टार किड्स की खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, संजय कपूर और वही कपूर की बेटी शनाया कपूर और श्वेता बच्चन की लाडली नव्या नवेली नंदा की जो एक साथ स्क्रीनिंग पर शिरकत करती नजर आई।

हसीन लुक से छा गई ये स्टार किड्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीनों अपने जबरदस्त अंदाज से लोगों के बीच लाइमलाइट में आ गई है। जहां सुहाना खान साइड कट टाइट टॉप और डेनिम में दिखी वहीं नव्या नवेली नंदा लूज शर्ट और ब्वॉयफ्रेंड जींस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। जहां तक शनाया कपूर की बात करें तो वह बॉडीकोन के साथ जैकेट को स्टाइल करती हुई दिखी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनके लुक को देख कायल हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि तीनों दीवा काफी खूबसूरत नजर आ रही है। यह बात सच है कि नव्या नवेली नंदा का बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं है लेकिन वह लाइमलाइट में रहती है।

फैशन से तीनों दीवा ने लूटी लाइमलाइट

फिलहाल इस वीडियो को लोगों पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तीनों स्टार किड्स अपने स्टाइल और फैशन की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जहां तक सुहाना खान की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘द आर्चीज’ फिल्म में नजर आने वाली है वहीं शनाया कपूर ‘बेधड़क’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। नव्या नवेली नंदा अपने पिता के बिजनेस को संभाल रही हैं।

फिल्म को लेकर लोग हैं काफी एक्साइटेड

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। इस कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। सीक्वल फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बरकरार है। ऐसे में देखना दिलचस्प की क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026