---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3: संडे को क्या अजय देवगन तोड़ पाए ‘धुरंधर 2’ का महारिकॉर्ड? जानें टोटल कलेक्शन

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफस पर तबाही मचा दी है। इस फिल्म की कमाई को देख लोगों को लग रहा है कि, ये ही फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 5, 2026 11:39 पूर्वाह्न

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3: सस्पेंस से भरी हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ एक बार फिर से 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। दोनों पार्ट से इस बार कुछ हटकर मेकर्स फैंस के लिए लेकर आए हैं। मूवी ने रिलीज होते ही कलेक्शन से तबाही मचाई हुई है। रविवार को भी फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की है। जिसके कारण कुछ लोग इसकी तुलना रणवीर सिंह की  सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 से करने लगे हैं। इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि हिन्दी की ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की ऑरिजनल मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कहानी पर आधारित नहीं है।

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3 कितना हुआ?

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने रिलीज के तीसरे दिन 61 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 17323 शोज से की है। भारत में ये फिल्म टोटल कमाई 211.80 करोड़ कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 20 करोड़ रुपए है। दृश्यम द कंक्लूजन का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म का बजट 130 करोड़ के आस-पास है। रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही फिल्म अपना बडट निकालकर प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ क्या तोड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’ का महारिकॉर्ड

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही एक्टर अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ‘एनिमल’, ‘स्त्री 2’,  ‘पठान’ और यश की ‘टॉक्सिक’ को भी पछाड़ दिया है। लेकिन साल 2026 की अग तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी है। क्योंकि ‘धुरंधर 2’ के टोटल तीन दिन का कलेक्शन 501 करोड़ के आस-पास था। वहीं, दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपए है। ‘धुरंधर 2’  के 1850 करोड़ के रिकॉर्ड  तक पहुंचने के लिए इस फिल्म को अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन ‘दृश्यम 3’ अजय देवन के करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी बन चुकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 5, 2026

Sanjay Dutt

अक्टूबर 5, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अक्टूबर 5, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 4, 2026

Shweta Tiwari

अक्टूबर 4, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 3, 2026