---Advertisement---

Dunki: बर्थडे पर इमोशन और कॉमेडी से तड़का लगाते नजर आए शाहरुख खान, विक्की कौशल को देख बजी सीटियां

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ड्रॉप 1 जारी किया गया है और इसे देखने के बाद फैंस की बेताबी लाजमी है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे देखकर एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन पर किसी ट्रीट से काम नहीं है। वीडियो में शाहरुख, तापसी पन्नू और विक्की कौशल की खास झलक दिखाई गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Dunki Drop 1
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ का पहला ड्रॉप यानी टीजर जारी कर दिया गया है। 1 मिनट 47 सेकंड के इस वीडियो में शाहरुख खान से लेकर बाकी अन्य किरदार की झलक दिखाई गई है। कहने में दो राय नहीं है कि शाहरुख की फिल्म वाकई काफी खास है। इसे देखने के बाद आप ओवर एक्साइटेड हो जाएंगे क्योंकि यह वाकई कही काफी मजेदार है। इस फिल्म में विक्की कौशल का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। अब ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट तो लाजमी है। वहीं शाहरुख के साथ तापसी पन्नू क्या कमाल दिखा पाती है इसे देखने के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड है। आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

राजकुमार हिरानी की इस फिल्म का पिछले कुछ समय से बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद लोग और भी एक्साइटेड हो गए हैं। जहां एक तरफ शाहरुख खान अपने फंकी अंदाज से लोगों को हैरान कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनका एक अलग लुक और जज्बेबी दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान की जन्मदिन के मौके पर इस वीडियो को शेयर कर मेकर्स ने एक बड़ा दांव खेला है।

यहां देखें Video:-

अलग कहानी और अंदाज से किंग खान का धमाल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो ड्रॉप वन को देख यह तो साफ जाहिर है कि यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो डंकी फ्लाइट नाम के अवैध इमीग्रेशन की तकनीक पर आधारित होगी। फिल्म में तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, बुमन ईरानी नजर आने वाले हैं। वहीं विक्की कौशल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। क्रिसमस के मौके पर फिल्म देखना फैंस के लिए वाकई खास होने वाला है।

लोगों की बढ़ी बेताबी

इस वीडियो को देखने के बाद यह साफ है कि यह चार दोस्तों की कहानी है। यह विदेशी किनारो तक पहुंचने की उनकी खोज की एक इमोशनल कहानी है जो वाकई काफी खास है। इसमें प्यार और दोस्ती की शानदार झलक दिखाई गई है। शाहरुख खान अपने कॉमिक अंदाज से क्या फैंस को गुदगुदा पाएंगे यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। हालांकि इस ड्रॉप वन को देखने के बाद लोग की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026