---Advertisement---

Dunki vs Salaar: एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानिए प्रभास और शाहरुख में कौन है किस पर हावी

Dunki vs Salaar: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज होने के लिए तैयार है। लोगों के बीच यह फिल्म और भी चर्चा में है क्योंकि इसकी टक्कर प्रभास की फिल्म 'सालार' से होने वाली है। दोनों ही फिल्मों में सुपरस्टार नजर आने वाले हैं तो ऐसे में फिल्म को लेकर बज बनना तो लाजमी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर एडवांस बुकिंग के मामले में कौन है किस पर हावी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Dunki vs Salaar
Follow Us
---Advertisement---

Dunki vs Salaar: शाहरुख खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जो 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बात सच है कि इस साल शाहरुख खान अपना जलवा ‘पठान’ और ‘जवान’ फिल्म में दिखा चुके हैं और अब ‘डंकी‘ में एक बार फिर वह तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में भी शाहरुख का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। फिल्म इसलिए भी लाइमलाइट में है क्योंकि इसकी टक्कर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार‘ से होने वाली है। वहीं अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो दोनों फिल्मों में से एक बार फिर शाहरुख का पलड़ा भारी है। आइए देखते हैं आखिर कितनी हुई ‘डंकी’ और ‘सालार’ की अब तक की एडवांस कमाई।

डंकी का चला इस कदर जादू

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ भारत में 9658 शो के लिए 251146 टिकट की बिक्री हो चुकी है। चूंकि यह फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हो रही है ऐसे में फिल्म की कमाई अब तक करीब 7.36 करोड़ हुई है। कहने में दोराय नहीं है कि यह आंकड़ा वाकई काफी चौंकाने वाली रही। इससे इतना तो साफ है कि शाहरुख खान का जलवा बरकरार है और फैंस उनकी ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। वहीं फिलहाल किंग खान फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

सालार की एडवांस बुकिंग

दूसरी तरफ अगर ‘सालार पार्ट 1’ सीजफायर की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास अपने एक्शन पैक अंदाज से लोगों के बीच लाइमलाइट में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सालार ने अब तक करीब 5.99 करोड़ की कमाई की है। वहीं देश में 4338 शो के लिए करीब 246772 टिकट की बिक्री हुई है। इसमें हिंदी के 35946 टिकट की बिक्री से करीब 1.11 करोड़ तो तेलुगू के शो 129010 टिकट में से करीब 3.5 करोड़ की कमाई हुई है। इसके अलावा फिल्म कन्नड़, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होने वाली है। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी जिसमें प्रभास के अपोजिट श्रुति हासन नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026