---Advertisement---

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: क्या ‘सनम तेरी कसम’ का रिकॉर्ड तोड़ पाए हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ? जानें पहले दिन की हैरतअंगेज कमाई?

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: 'सनम तेरी कसम' का रिकॉर्ड हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने तोड़ दिया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2025 11:01 पूर्वाह्न

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: ‘सनम तेरी कसम’ कसम जैसी दिल छू लेने वाली आइकॉनिक फिल्म से दिल जीत चुके हर्षवर्धन राणे एक और खास लव स्टोरी लेकर आए हैं। बॉलीवुड एक्टर और पंजाबी कुड़ी सोनम बाजवा की मोस्ट अवेटेड लव स्टोरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हो चुकी है। हर्षवर्धन की इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 21 अक्टूबर को जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई वैसे, ही ऑडियंस के रिव्यू आने लगे। इसके साथ ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है। फैंस ये जानने को बेताब है कि, क्या ये ‘सनम तेरी कसम’ का रिकॉर्ड तोड़ सकी या फिर नहीं।

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

‘एक दीवाने की दीवानियत’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। लगभग 30 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने जबरदस्त एक्टिंग की है। हर्षवर्धन राणे की इस दिल छू लेने वाली लव स्टोरी ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप ज़वेरी ने किया है। आने वाले दिनों में ये मूवी और भी ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसी मेकर्स को उम्मीद है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

क्या ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पायी ‘एक दीवाने की दीवानियत’?

‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में आयी थी। इसमें हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन थी। ये एक बेहतरीन लव स्टोरी थी। जिसने युवाओं के दिल को छुआ और ये एवर ग्रीन फिल्म बन गई। उस समय ये फिल्म 25 करोड़ के बजट से बनी थी। इसका कलेक्शन 16.03 करोड़ के आस-पास था। फिल्म को लोगों ने उतना ज्यादा नहीं देखा था। लेकिन जब ये मूवी साल 2025 में दोबोरा से रिलीज हुई तब इस फिल्म ने 40 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की। करीब 9 साल बाद इसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर दोबारा दिखा। लेकिन अब हर्षवर्धन राणे ने अपनी ही पहली बॉलीवुड फिल्म का ‘सनम तेरी कसम’ का पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ दिया है।’एक दीवाने की दीवानियत’ पहले दिन का बॉक्स ऑफस कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपए है। वहीं,पहले दिन सनम तेरी कसम ने 1.25 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन जब इस पिल्म को दोबारा रिलीज किया गया तो इसका पहले दिन का कलेक्शन 4.5 करोड़ रुपए था। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की स्टोरी क्या है?

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कहानी और लव स्टोरी से बिल्कुल अलग है। इसमें हर्षवर्धन राणे एक मुख्यमंत्री के घमंडी बेटे हैं। वहीं, सोनम बाजवा एक हिरोइन हैं। वो उन्हें पाने के लिए दीवानापन दिखाते हैं। वहीं, सोनम उनसे दूर भागती हुई दिखती हैं। वो यहां तक एलान कर देती हैं जो एक्टर को मारेगा वो उसके साथ सुहागरात मनाएंगी। इन्हीं दोनों के बीच प्यार और तकरार की ये लड़ाई है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें हर्षवर्धन का गुंडे और प्रेमी दोनों ही रोल दिखेंगे। वहीं, सोनम बाजवा एक हिम्मती लड़की दिखाई गई हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026