---Advertisement---

Elvish Yadav: FIR दर्ज होने के बाद आखिर कहां हैं एल्विश? खोज में भटक रही पुलिस

Elvish Yadav: FIR दर्ज होने के बाद गायब हुए एल्विश यादव, आखरी बार मुंबई के होटल में थी लोकेशन

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 4, 2023 2:20 अपराह्न | Updated: नवम्बर 4, 2023 4:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को अब हर कोई जानता है। बिग बॉस OTT 2 में जाकर उन्होंने देशभर में अपनी पहचान बना ली है। हालांकि पहचान बनाने के साथ-साथ एल्विश यादव की मुसीबत्तें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल एल्विश के खिलाफ रेव पार्टी में नशे के लिए सांपो का जहर और लड़कियां सप्लाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जबसे एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है तब से उन्हें लापता बताए जा रहा है

एल्विश यादव पर लगे गंभीर आरोप

जब से एल्विश यादव पर यह सारे गंभीर आरोप लगे हैं तब से उन पर चर्चाएं काफी ज्यादा तेज हो गई हैं। इसके साथ ही एल्विश के पुराने विवाद भी एक बार फिर से सुर्खियों में छा रहे हैं। हालांकि FIR होने के बाद से एल्विश यादव का अता पता नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर पर एल्विश यादव की आखिरी लोकेशन मुंबई के होटल में थी। हालांकि मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित होटल में एल्विश को आखिरी बार देखा गया था।

बिग बॉस 17 में शो प्रमोट करने पहुंचे थे एल्विश यादव

बता दें कि एल्विश यादव अपने नए शो टेंप्टेशन आईलैंड की शूटिंग करके अलीबाग से मुंबई आए और इसी होटल में ठहरे थे। हालांकि जब से एल्विश के खिलाफ FIR की खबरें सामने आई है। माना जा रहा है कि उन्होंने बीती दोपहर करीब 2:00 बजे होटल से चेक आउट कर लिया था।

होटल से चेक आउट करने के बाद वह कहां है किसके साथ हैं। इस बात की किसी को भी खबर नहीं है। माना यह भी जा रहा था कि एल्विश दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन उन्हें अभी तक मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट नहीं किया गया है। जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अभी भी मुंबई में ही कहीं मौजूद हैं।

बता दें कि एल्विश को बीती शाम सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के सीजन में देखा गया था। इस शो की उन्होंने शूटिंग पहले ही पूरी कर ली थी। सलमान खान शो पर यूट्यूबर अपना नया गाना प्रमोट करने पहुंचे थे। इसके अलावा एल्विश के पास रियलिटी शो और कई म्यूजिक वीडियो के ऑफर भी मौजूद हैं। लेकिन एल्विश के इस तरह से गायब होने के चलते ही उनके काम पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026