---Advertisement---

Elvish Yadav ने साहिल खान के साथ मनाया बिग बॉस OTT की जीत का जश्न, फैंस के लिए इस दिन करेंगे बड़े इवेंट का आयोजन

Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) की ट्रॉफ़ी अपने नाम करके इतिहास रच दिया। बिग बॉस ओटीटी के घर का सिस्टम हिलाने वाले एल्विश शो में अपने डायलॉग्स की वजह से काफी ट्रेंड होते थे। उन्होंने साथी यूट्यूबर अभिषेक मल्हान को हराकर बिग बॉस का ख़िताब ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 19, 2023 4:49 अपराह्न | Updated: अगस्त 19, 2023 5:47 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) की ट्रॉफ़ी अपने नाम करके इतिहास रच दिया। बिग बॉस ओटीटी के घर का सिस्टम हिलाने वाले एल्विश शो में अपने डायलॉग्स की वजह से काफी ट्रेंड होते थे। उन्होंने साथी यूट्यूबर अभिषेक मल्हान को हराकर बिग बॉस का ख़िताब अपने नाम किया है। वहीं अब शो जीतने के बाद भी यूट्यूबर की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। उनके फैंस उन्हें शो के बाहर भी खूब पसंद करते हैं और उनके व्लॉग्स भी फ़ॉलो करते हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने अपने नए व्लॉग में अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए एक इवेंट आयोजित करने की बात कही है। इतना ही नहीं अपने इस नए व्लॉग में वह बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) से मिलते भी दिखाई दिए।

Elvish Yadav ने की साहिल खान से मुलाक़ात 

यूट्यूब पर शेयर हुए Elvish Yadav के नए व्लॉग में वह बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान से मिलते देखे जा सकते हैं। दरअसल एल्विश शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ अंडमान आईलैन्ड पहुंचे थे। इस दौरान उनका दोस्त उन्हें साहिल खान से मिलवाने लेकर गया था। वीडियो में एल्विश का दोस्त उनसे यह कहता दिख रहा है कि इंडस्ट्री के लोगों से मिलना ज़रूरी है।

https://www.youtube.com/watch?v=piIcv-7HjYs

वीडियो में आगे Elvish Yadav और साहिल खान की मुलाक़ात दिखाई गई है। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें लीं और साथ में केक काट कर एल्विश की जीत का जश्न मनाया। व्लॉग के अंत में एल्विश ने बताया कि उन्होंने साहिल के साथ बिज़नेस से जुड़ी बातें की हैं। इससे यह तो साफ़ है कि आने वाले समय में हमें एल्विश और साहिल साथ देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि साहिल खान को आख़िरी बार फ़िल्म रामाः द सेवियर (Ramaa: The Saviour) में देखा गया था। उसके बाद अभिनेता ने बॉडी बिल्डिंग के लिए अभिनय छोड़ दिया था।

फैंस के लिए एल्विश ने रखा ख़ास इवेंट 

अपने व्लॉग में Elvish Yadav ने बताया कि उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए 20 अगस्त को गुरुग्राम में एक बड़े और खास इवेंट का आयोजन किया है। उन्होंने अपने सभी फैंस और सपोर्टर्स को इस इवेंट में आने का आमंत्रण दिया और कहा कि वह बिग बॉस ओटीटी में मिली जीत के लिए उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके लिए वह नए-नए तरीक़े खोजते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस इवेंट में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी जिनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026