Emraan Hashmi: हॉरर फिल्म की दुनिया में अगर बॉलीवुड के सुपरस्टार की बात करें तो निश्चित तौर पर एक नाम सबके जहन में सबसे पहले आता है। अपने खूबसूरत गाने और रोमांस से दिल धड़काने वाले इमरान हाशमी लंबे समय के बाद एक बार फिर से हॉरर जोनर में वापसी कर रहे हैं और उनकी आने वाली फिल्म रूह का टीज़र जारी किया गया है। इसने निश्चित तौर पर सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी है। इमरान हाशमी का अवतार इस बार काफी हटके है लेकिन उनके इस शैतानी लुक को देखकर फैंस का क्रेज अलग लेवल पर है। आइए जानते हैं रूह को लेकर एक्टर ने लोगों को क्या तोहफा दिया है।
Emraan Hashmi के रूह वाले अंदाज को देख हिल गए फैंस
View this post on Instagram
लगभग 5 साल के बाद इमरान हाशमी हॉरर फिल्मों से वापसी करने वाले हैं और इसकी घोषणा करते हुए कह दिया कि यह सिर्फ आएगा नहीं बल्कि आपको हमेशा महसूस होगा। यह सच है कि भारतीय सिनेमा में हॉरर को खास पहचान दिलाने वाले एक्टर इमरान हाशमी को इस तरह के किरदार में देखने के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है। पहला लुक काफी खास दिखाया गया है और फर्स्ट लुक में ही इमरान हाशमी के फैंस को एक्साइटेड कर दिया है जिसमें उनका सिर्फ इंटेंस आंखें दिखाई गई है लेकिन यह फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है।
इमरान हाशमी की रूह कब हो रही रिलीज
रिपोर्ट की माने तो इमरान हाशमी की रूह को प्राइम वीडियो क्रिएटर-डायरेक्टर मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है, और इसे मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखा। विक्रम खाखर और सनी खन्ना द्वारा प्रोड्यूस की गई रूह एक विकेड फ़िल्म्स प्रोडक्शन है। 2027 में हिंदी के अलावा रूम तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है। वर्फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी आवारापन 2 में भी बहुत जल्दी दिखाई देने वाले हैं जो उनकी पॉपुलर फिल्म की लिस्ट में शुमार है। इसके लिए लोग लंबे समय से इंतजार में है।






