---Advertisement---

Epstein Files: ‘मोहम्मद बनो, चोपड़ा नहीं…’ दीपक चोपड़ा ने खुद को बताया बेकसूर तो भड़की ऋचा चड्ढा, खुद करवा बैठी बेइज्जती

Epstein Files: जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क को लेकर दीपक चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया दी लेकिन ऋचा चड्ढा ने उन पर निशाना साधा। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और क्यों सामने आई एक्ट्रेस ने एपस्टीन फाइल्स पर कमेंट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 3:44 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 6, 2026 12:28 अपराह्न

Epstein Files
Follow Us
---Advertisement---

Epstein Files: जब से अमेरिकी दंडित यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की फाइलें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दुनिया भर के प्रसिद्ध हस्तियों का नाम सामने आ रहा है। इस लिस्ट में दीपक चोपड़ा का नाम भी शामिल है जहां उन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह एपस्टीन निजी द्वीप पर मेहमान हुआ करते थे। हालांकि जब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बातें बनाई जाने लगी तब खुद लेखक ने इस पर प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई देने की कोशिश की लेकिन इस पर ऋचा चड्ढा ने निशाना साधा और खुद ही ट्रोल होने लगी है।

एपस्टीन फाइल्स में दीपक चोपड़ा के आरोप पर क्या है सफाई

दरअसल एपस्टीन फाइल्स को लेकर दीपक चोपड़ा ने x प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में लिखा कि “मैं इस मामले में पीड़ितों की पीड़ा से बहुत दुखी हूं और मैं हर तरह के दुर्व्यवहार और शोषण की कड़ी निंदा करता हूं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं कभी भी किसी अपराधीकरण शोषण वाली गतिविधियों में शामिल नहीं था और ना ही मैंने उसमें हिस्सा लिया। मेरा जो भी संपर्क था वह सीमित था और दुर्व्यवहार वाली गतिविधि से उसका कोई लेना देना नहीं था। कुछ पुराने ईमेल सामने आए हैं जिसमें बातचीत का तरीका सही नहीं था मुझे इसका अफसोस है और मैं समझता हूं कि उस समय जो बातें शारीरिक रूप से हुई थी उन्हें देखते हुए वह आज कैसी लग रही हैं।”

दीपक चोपड़ा ने क्या कहा जिसपर भड़की ऋचा चड्ढा

इतना ही नहीं दीपक चोपड़ा ने आगे यह भी कहा कि मेरा ध्यान जवाब देही रोकथाम और उन कोशिशें पर है जो पीड़ितों की रक्षा और मदद करती है। हालांकि एपस्टीन फाइल्स को लेकर अपनी सफाई देते हुए दीपक चोपड़ा पर ऋचा चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी और उन्होंने लिखा, “अगर जिंदगी तुम्हें दीपक बनाए तो मोहम्मद बानो चोपड़ा नहीं।”

ऋचा चड्ढा के कमेंट को देख ट्रोल करने लगे लोग

वहीं ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट को देखकर यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देने लगे। जहां एक यूजर ने कहा अगर लाइफ आपको ऋचा बनाए तो घोष बनो चड्ढा नहीं तो एक ने कहा यह कुछ भी लाइमलाइट के लिए करती है। एक ने कहा आप भी ऋचा फैसल यानी मोहम्मद है तो बाकी यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे।

क्या है एपस्टीन फाइल्स जिसने किया बवाल

जहां तक एपस्टीन फाइल्स की बात करें तो यह उन दस्तावेजों का एक समूह है जो जेफरी के हाई प्रोफाइल संपर्क को उजागर करती है। इसमें राजनेता बिजनेसमैन और नामी हस्तियों पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं जिसमें यौन शोषण भी शामिल है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026

Baba Ramdev

मार्च 28, 2026

CBSE New Grading System 2026

मार्च 28, 2026