---Advertisement---

Eric Dane : किरदार ही नहीं मौत को भी एंजॉय करने वाले एरिक डेन कितनी संपति छोड़ गए, जाने कैसी थी पर्सनल लाइफ?

Eric Dane : हॉलीवुड एक्टर एरिक डेन की मौत हो गई है। इससे दुनियाभर के सितारे सदमे में हैं। उनकी पर्सनल जिंदगी नेटवर्थ यहां जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Eric Dane
Follow Us
---Advertisement---

Eric Dane : एरिक डेन हॉलीवुड के एक बड़े स्टार रहे हैं। उन्होंने ग्रेज़ एनाटॉमी ,द लास्ट शिप और यूफोरिया जैसी कई बड़ी हिट फिल्में  दी हैं। लेकिन 19 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद उनकी मौत हो गई। एरिक का निधन एमायोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नाम की बीमारी से हुआ है। 53 साल के एरिक को बीमारी के बारे में लास्ट स्टेज पर पता चला था। लेकिन इसके बाद भी वो काम करते रहे थे और लोगों को बीमारी के बारे जागरुक भी कर रहे थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की तरह बीमारी को भी एंजोए किया है। यही वजह है कि,  एक्टर की मौत से सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं टूटा  बल्कि दुनियाभर के सिनेमा से जुड़े लोगों को भी गहरा झटका लगा है। इस दुख की घड़ी में फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको उनकी पर्सनल जिंदगी और नेट वर्थ के बारे में बताएंगे।

Eric Dane  की नेटवर्थ और डिप्रेशन से भरी पर्सनल जिंदगी

एरिक डेन ने लंबे समय तक हॉलीवुड और टीवी के शोज में काम किया है। उनकी नेटवर्थ 60 करोड़ के आस-पास है। उन्हें सबसे ज्यादा कमाई ‘ग्रेज़ एनाटॉमी’ , ‘यूफोरिया’ और ‘द लास्ट शिप’ जैसे शो से हुई। एक्टर ने ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट में भी पैसा लगाया हुआ था।एरिक डेन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में एक्ट्रेस रेबेका गेहार्ट से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। लेकिन साल 2018 में उनका पत्नी से तलाक हो गया। लेकिन एरिक अपने बेटियों की जिम्मेदारी उठाते रहे। एक्टर लंबे समय तक डिप्रेशन में रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने सार्वजनिक की थी। उनकी मेंटल हेल्थ इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी थी कि, उन्हें ‘द लास्ट शिप’ की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा। अपने जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने एमायोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस बीमारी के बारे में लोगों को जागरुक किया।

एमायोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस बीमारी क्या है जिससे गई एरिक डेन की जान?

एरिक डेन की मौत का कारण एमायोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस बीमारी बनी। आपको बता दे, इस बीमारी में दिमाग और रीढ़ की हड्डी की  के बीच की मांसपेशियां कम जोर हो जाती है। जिसके कारण मरीज को बोलने, सांस लेने और चलने-फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी का अभी तक कोई भी इलाज नहीं हैं। यही वजह है कि, एक्टर ने अपने जीवन के दिनों में ALS बीमीरी के रिसर्च से लेकर जागरुक करने तक में अपनी अहम भूमिका निभाई।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026