---Advertisement---

क्या डॉन 3 बवाल से Farhan Akhtar का टूटा भरोसा, जानें क्यों रणवीर सिंह संग तनातनी के बीच बोले ‘सीख मिली…’

Farhan Akhtar: डॉन 3 कंट्रोवर्सी को लेकर बात करते हुए आखिर ऐसा क्या बोल गए निर्देशक जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। रणवीर सिंह द्वारा फिल्म छोड़ने को लेकर वह कैसा महसूस करते हैं आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2026 3:20 अपराह्न

Farhan Akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Farhan Akhtar: डॉन 3 को लेकर कंट्रोवर्सी लगातार चर्चा में है और ऐसे में एक के बाद एक अपडेट जानने के लिए फैंस इंतजार में है। जहां बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह की एग्जिट के बाद यह फिल्म नहीं बनेगी। वहीं इस सबके बीच इस कंट्रोवर्सी पर फरहान अख्तर ने कुछ ऐसा कहा है जो चर्चा में है क्या डॉन 3 छोड़ने की वजह से वह दुखी हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह का जिक्र तो नहीं किया लेकिन इशारों में यह कह दिया कि हर स्थिति के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। किसी भी चीज को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

क्या डॉन 3 विवाद पर बोले Farhan Akhtar

हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान फरहान अख्तर ने कहा कि “मैंने इस पूरे मामले में सिर्फ यही सीख ली है कि हमेशा हमें अनएक्सपेक्टेड चीजों के लिए तैयार रहने की जरूरत होती है। जब तक की कोई चीज सच में ना हो जाए तब तक उसे हल्के में ना ले। अब यही है जो है।”डॉन 3 बनाने के लिए तैयार फरहान अख्तर ने यह भी कहा कि यह उनके लिए जरूरी है और यह एक ऐसी कहानी है जिसे वह जनता को बताना चाहते हैं और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि इस फिल्म को छोड़ेंगे नहीं।

डॉन 3 कंट्रोवर्सी क्यों फरहान अख्तर को किया शॉक्ड

इसके साथ ही फरहान ने डॉन 3 कंट्रोवर्सी के बीच यह भी कहा कि मैंने लंबे अरसे से लोगों के साथ काम किया है। बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे डायरेक्टर्स के साथ काम किया। एक्टिंग भी डायरेक्टिंग भी कि लेकिन इस तरह की घटना कभी नहीं हुई लेकिन मेरा सफर काफी बढ़िया रहा । है जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मैं क्या हूं और मैं किस तरह की चीज लाता हूं लेकिन एक समय ऐसा आता है जब चीजें थोड़ी मुश्किल में आ जाती है लेकिन अगर सब अच्छा आज तक चला है तो आगे बढ़ते रहना चाहिए।

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की दूरियां क्या हुई खत्म

फरहान अख्तर का यह बयान उस समय सामने आया है जब बीते दिन अफवाहें उड़ी कि रणवीर सिंह के साथ उनका मनमुटाव खत्म हो चुका है। धुरंधर एक्टर ने हर्जाने के तौर पर 10 करोड़ देने के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा था कि फरहान इस विवाद को लेकर रणवीर सिंह को कोर्ट में घसीटने वाले हैं और 40 करोड़ की मांग की थी।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026