---Advertisement---

‘हर हर शंभू’ सिंगर Farmani naaz के घर मातम, भाई की चाकू से गोदकर हत्या

Farmani Naaz: ‘हर हर शंभू’ गाने की वजह से पॉपुलर हुई फरमानी नाज सिंगर (Farmani Naaz) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस सब के बीच सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि उनके चचेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2023 3:00 अपराह्न

Farmani Naaz
Follow Us
---Advertisement---

Farmani Naaz: ‘हर हर शंभू’ गाने की वजह से पॉपुलर हुई फरमानी नाज सिंगर (Farmani Naaz) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस सब के बीच सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि उनके चचेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि वह शख्स फरमानी का भाई था। कहा जा रहा है कि फरमानी के परिवार में शोक की लहर है और इस हत्या से उनके घर में मातम पसरा है। ऐसे में फिलहाल यह सिंगर काफी चर्चा में है।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक फरमानी का भाई खेत से काम कर लौट रहा था तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने आकर चाकू गोदकर उन्हें घायल कर दिया। वही जब परिजनों को इस बात की खबर हुई तो वह उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और अब वह शख्स इस दुनिया में नहीं रहा। जानकारी के मुताबिक फरमानी का भाई इस दुनिया को छोड़ कर चले गए क्योंकि गम्भीर हालत में होने की वजह से डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

गांव वालों में है आक्रोश का माहौल

फरमानी के भाई की मौत के बाद गांव वालों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है और गांव में स्थित सरकारी अस्पताल में जाकर कुछ लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि गांव में मौजूद लोगों के एक समूह ने इस अपराध को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और शव को बरामद कर चुकी है।

इस गाने की वजह से चर्चा में आई थी फरमानी

गौरतलब है कि फरमानी ‘हर हर शंभू’ गाने को लेकर काफी चर्चा में आई थी। इस्लाम धर्म होने के बावजूद उनका भोलेनाथ को लेकर प्यार ने काफी सुर्खियां हुई थी और इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस दौरान फरमानी ने मुंहतोड़ जवाब दिया था और यह कहा था कि जब मुझे मेरे पति ने छोड़ दिया था तब तो उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026