---Advertisement---

Farrhana Bhatt की बर्थडे पार्टी में पहुंची गौरव खन्ना की बीवी आकांक्षा चमोला ने ली इस तरह फिरकी, लोग बोले ‘सौतेले रिश्तेदार’

Farrhana Bhatt: गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ फरहाना की बर्थडे पार्टी में पहुंची और इस दौरान मजे लेते हुए कुछ ऐसा कह जाती है जिसके बाद फैंस चटकारे लेने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 12:05 अपराह्न

Farrhana Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 की रनर अप और विनर के बीच शो में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। इस दौरान उनके फैंस के बीच भी बाहर काफी झड़प देखी गई थी लेकिन इस सबके बीच शो खत्म होने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के सब कुछ ठीक हो गया है तभी तो फरहाना की बर्थडे पार्टी में पहुंची आकांक्षा चमोला ने मजे लेने में कोई कमी नहीं रहने दी। इस दौरान वह फरहाना भट्ट से कुछ ऐसा कह जाती है जिसके बाद लोग उन्हें सौतेले रिश्तेदार कहने लगे हैं। वीडियो काफी मजेदार है।

Farrhana Bhatt की पार्टी में गौरव खन्ना ने किया बीवी संग कमाल

दरअसल फरहाना भट्ट की बर्थडे पार्टी से आकांक्षा चमोला ने एक वीडियो शेयर किया है जहां वह यह कहते हुए नजर आती है कि “यह मेरी सौतेली ननद है जिसका आज हैप्पी बर्थडे है। सौतेली भाभी की तरफ से सौतेली नंद को हैप्पी बर्थडे।” इसके साथ ही गौरव खन्ना को सौतेला भाई कहते हुए आकांक्षा चमोला कहती है यह वैंपायर वाले लुक में है जिस पर फरहाना भट्ट कहती है कि आप मेरे सौतेले भाई को ऐसे नहीं बोल सकते। तीनों की मस्ती देखकर सोशल मीडिया पर लोग इस बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट की मस्ती देख हिले यूजर्स

गौरव खन्ना की बीवी आकांक्षा चमोला और फरहाना भट्ट इस मस्ती को देखकर यूजर्स भी चटकारे ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा यह सब तो एक है हम फैंस क्यों लड़ रहे थे। एक ने कहा सौतेले रिश्तेदार तो एक ने कहा सौतेली ननद और भाभी फायर है। एक ने कहा फरहाना भट्ट अपने सौतेले भाई और सौतेली भाभी के साथ तो एक ने लिखा सौतेला बॉयफ्रेंड अमाल मलिक कहां है। बाकी यूजर्स भी मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 के बाद काफी चर्चा में है जहां हाल ही में अमाल मलिक के साथ उनका गाना यही गुजार दूं रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

मार्च 16, 2026

मार्च 16, 2026

Oscars 2026

मार्च 16, 2026

Oscar 2026 Winners

मार्च 16, 2026

Oscars 2026

मार्च 16, 2026

Uric Acid

मार्च 16, 2026